Bhopal News: लिव इन पार्टनर के साथ रह रही सेल्स गर्ल्स के साथ बॉयफ्रेंड के दोस्त ने अकेला पाकर जबरन बनाए संबंध
Bhopal News: इसके बाद आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा।
जब युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो उसने शादी से इंकार कर दिया और संबंध बनाने के लिए फोर्स करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि 27 वर्षीय पीड़िता साउथ टीटी नगर में किराए का कमरा लेकर रह रही है। वे न्यू मार्केट के ज्वेलरी शोरूम में सेल्स गर्ल्स के तौर पर काम करती है। उसने थाने आकर बताया कि टीला जमालपुरा में 6 महीने पहले तक एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके लिव इन पार्टनर का दोस्त दीपक यादव है, जो मार्केट की एक फुटवियर शॉप में नौकरी करता है उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी बीच उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
लेकिन एक दिन दीपक यादव ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरन संबंध बना लिए और यह बात उसके लिव इन पार्टनर को बता दी। इसके बाद पीड़िता और लिव-इन पार्टनर अलग हो गए। वहीं आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो आरोपी बहाने बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अशोका गार्डन से किराए का कमरा छोड़ दिया और साउथ टीटी नगर में आकर रहने लगी।
लिव इन पार्टनर से बचने के लिए किराए का घर छोड़ा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके लिव इन पार्टनर को अशोका गार्डन स्थित घर का पता मिल गया था। लिहाजा उसने 4 दिन में ही इस घर को छोड़ दिया और साउथ टीटी नगर में किराए से रहने लगी। बीते 12 जून को उसका लिव-इन पार्टनर इस घर में भी आ पहुंचा। इसके बाद पीड़िता के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। तब बिताने आरोपी दीपक से जल्द शादी करने की बात कही तो उसने साफ-साफ इंकार कर दिया। कई बार मनाने पर भी आरोपी नहीं माना तब पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications