लिव इन रिलेशन में रह रही 24 साल की युवती के साथ बॉयफ्रेंड के पिता ने किया दुष्कर्म, भोपाल में मामला दर्ज
भोपाल में 24 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले बॉयफ्रेंड ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रख लिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड के पिता ने उसके साथ दु
राजधानी भोपाल में 24 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले बॉयफ्रेंड ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रख लिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात उसने अपने बॉयफ्रेंड को बताई तो उसने चुप रहने को कहा तब युवती ने भोपाल पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की।

लिव इन रिलेशन के शपथ पत्र पर कराए साइन
बता दे भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में युवती से युवक ने धोखे देते हुए लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए शपथ पत्र पर साइन करा लिए। इसके बाद युवक और उसके पिता ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि युवती और युवक दोनों एक ही दुकान में काम करते थे। जहां पर दोनों के बीच में दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई युवक ने युवति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने धोखा देते हुए लिव इन रिलेशन के शपथ पत्र पर साइन करा लिए। 3 महीने पहले जब युवक ने युक्ति को छोड़ दिया, तब इस पूरे मामले की शिकायत लड़की ने पुलिस से की। निशातपुरा पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

कॉस्मेटिक की दुकान पर हुआ प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार 24 साल की लड़की 3 साल पहले छोला मंदिर इलाके में रहती थी और पुरानी शहर के कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी। इसी दुकान पर समीर नाम का युवक भी काम करता था। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर बाद में प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बात का फायदा उठाते हुए समिति ने दुकान के स्टोर रूम में युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब पुलिस और परिजनों को शिकायत करने की बात कही तो समीर ने उसे शादी का झांसा दे दिया।

बॉयफ्रेंड के पिता ने किया दुष्कर्म
इसके बाद समीर होटलों में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यूपी ने जब दबाव डाला तो समेत नहीं शादी का बताते हुए लिव इन रिलेशन के शपथ पत्र पर साइन करा लिए। इसके बाद युवति ससुराल में रहने लगी। जहां पर समीर के पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब युवती ने समीर को बताई तो उसने चुप रहने के लिए कहा।

युवक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज
जब युवती ने समीर को उसके पिता की गलत हरकतों के बारे में बताया तो समीर ने उसे चुप कराते हुए कहा कि अगर तुम ने पुलिस को शिकायत की तो उसके पिता उसे अलग कर देंगे। समीर के पिता के घर में जब युवती परेशान हो गई, तो वह समीर के साथ करोंद इलाके में आकर रहने लगी। समीर का पिता यहां भी आकर उसे परेशान करने लगा। और उससे कहने लगा कि मेरे साथ संबंध बनाओ। जब युवति तैयार नहीं हुई तो उसके बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। तब यूपी ने निशातपुरा थाने में जाकर युवक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें : खंडवा में पुनर्विवाह का अनोखा मामला, सास-ससुर ने बहू- दामाद के लिए ढूंढा रिश्ता ...
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications