मध्य प्रदेश की फैक्ट्री धमाके में कई घायल
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया स्थित एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में धमाके के समय मौजूद चार कर्मचारियों को गंभीर चौटें आई हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में घायलों को ट्रीटमेंट जारी है। इनमें से कुछ कर्मचारियों के बचने की उम्मीद कम बताई जा रही है।

धमाके की वजह क्या है
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खमरिया स्थित यह फैक्ट्री गोला बारूद बनाने का काम करती है। यह सरकार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आती है। रविवार सुबह बम फिलिंग के दौरान अचानक इसमें विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सेक्शन एफ-२ की बिल्डिंग नम्बर 140 में स्थित फैक्ट्री में 84 एमएम क्षमता वाले बम बनाने का काम चल रहा था। जिसके दौरान सुबह लगभग 9.55 में विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में कौन जिम्मेदार है और इसमें असली वजह क्या है इसकी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications