Bhopal News: भाजपा ने पांचवी सूची में दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा के सामने भगवान दास सबनानी को बनाया उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। जिसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बता दे राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने संगठन महामंत्री भगवान दास सबनानी को टिकट दिया है।

दरअसल, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने नरेंद्र ज्ञानचंदानी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि भाजपा भी सिंधी समाज के वोटरों को साधने के लिए यहां से भगवान दास सबनानी को टिकट दिया जा सकता है, जिससे भाजपा को हुजूर विधानसभा क्षेत्र में फायदा मिल सके।

BJPs fifth list released, Bhagwan Das Sabnani candidate from South West Assembly in election

बता दे बीजेपी पिछली चार लिस्ट जारी कर 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। 94 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी था। इसके लिए अब ज्यादा वक्त भी नहीं बचा था, क्योकि 21 अक्टूबर से ही प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। कांग्रेस बैतूल आमला की सीट छोड़कर सभी विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी हैं।

बीजेपी की दूसरी सूची में 3मंत्रियों सहित इन 28 विधायकों के टिकट कटे
सीताराम-विजयपुर,
ओपीएस भदौरिया(मंत्री)-मेहगांव,
रक्षा सिरौनिया-भांडेर,
यशोधरा राजे सिंधिया(मंत्री)-
शिवपुरी,
राजेश प्रजापति-चंदला,
पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय-हटा,
श्यामलाल द्विवेदी त्योंथर,
पंचूलाल प्रजापति-मनगंवा,
अमर सिंह-चितरंगी,
रामलल्लू वैश्य-सिंगरौली,
सुभाष रामचरित्र-देवसर,
नं​दिनी मरावी-सिहोरा,
सुमित्रा कास्डेकर-नेपानगर,
सुलोचना रावत-जोबट,
आकाश विजयवर्गीय-इंदौर 3,
पारस जैन-उज्जैन उत्तर,
दिलीप मकवाना-रतलाम ग्रामीण,
देवीलाल धाकड़-गरोठ,
देवीसिंह सैय्याम-मंडला,
गौरीशंकर बिसेन(मंत्री)-बालाघाट,
लीना जैन-​बासौदा,
राजश्री -शमशाबाद,
रघुनाथ मालवीय-आष्टा,
राज्यवर्धन सिंह-नरसिंहगढ़,
कुंवरजी कोठार-सारंगपुर,
पहाड़ सिंह कन्नौज-बागली,
देवेंद्र वर्मा-खंडवा
राम दांगोरे-पंधाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+