MP Nikay Chuav: CM शिवराज की विधानसभा में BJP ने जीती तीनों नगर परिषद, AIMIM ने भी जीती 3 सीटें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में तीनों नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई। तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कांग्रेस को मात्र 2 वार्ड मिले।
भोपाल,20 जुलाई। मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में दूसरे चरण के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक 40 नगर पालिकाओं की तस्वीर साफ हो गई है। जिसमे 21 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है वहीं कांग्रेस 12 नगरपालिका पर बढ़त बनाए हुए है। 7 सीटों पर हार-जीत तय नहीं है या निर्दलीयों का पलड़ा भारी दिख रहा है।

दंगे वाले खरगोन में AIMIM को 3 सीट मिली है। खरगोन में एआईएमआईएम से चुनाव लड़कर हिन्दू महिला पार्षद बनी है। यहां नगर पालिका पर भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 4 वार्डों पर ही जीत दर्ज की और 7 वार्डों में निर्दलीयों को जीत मिली है।
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा हो गया। यहां पर कांग्रेस के 9 और भाजपा के चार प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपना डंका बजाया है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। यहां से सीएम शिवराज विधायक हैं।
तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कॉग्रेस को मात्र 2 वार्ड मिले। नगर परिषद बुधनी में भारतीय जनता पार्टी को 13 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजय घोषित। यहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। नगर परिषद नसरुल्लागंज में भारतीय जनता पार्टी के 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 एक प्रत्याशी विजय घोषित। नगर परिषद रहटी में भारतीय जनता पार्टी के 12 निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी विजय घोषित हुआ है।
कमलनाथ की गढ़ छिंदवाड़ा की चौड़ाई नगर पालिका में 9:00 पर भाजपा जी जो कि यहां पर कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट कर रह गई रायसेन की वार्ड 15 में भाजपा हार गई यहां स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का घर है। जिला रायसेन की अब्दुल्लागंज, सुल्तानपुर एवं सांची नगर परिषद और जिला विदिशा की लटेरी एवं शमशाबाद नगर परिषद में BJP के प्रत्याशियों की जीत हुई है।
Recommended Video
नपा उदयपुरा चुनाव के रिजल्ट हुए घोषित 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस का कब्जा।
वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी राधा राकेश दीक्षित विजय।
वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी आशीष धाकड़ विजय।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी सीमा बृजेंद्र सिंह राजपूत विजय।
वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी नर्वदी मुन्ना बाबू लोधी विजय।
वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी रेखा लक्ष्मण धाकड़ विजय।
वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी सविता नयन वर्मा विजय।
वार्ड नंबर 7 से भाजपा प्रत्याशी शिब्बू लाल साहू विजय।
वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी वर्षा राम नारायण राजपूत विजय।
वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी रिंकी रंजीत खत्री विजय।
वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी भारत पोरिया विजय।
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राय विजय।
वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी शिखा राजेंद्र रघुवंशी विजय।
वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी वैशाली ब्रज गोपाल लोया विजय।
वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी सीमा केशव पटेल विजय।
वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी गंगाबाई सुनील कहार विजय।












Click it and Unblock the Notifications