BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, 3 सालों में शिवराज सरकार ने किया बेमिसाल काम, कांग्रेस ने छीन लिए थे गरीबों के अधिकार

राजधानी भोपाल में मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए CM शिवराज के चौथे कार्यकाल को बेमिसाल बताया है।

मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-तीन सालों में शिवराज सरकार ने किया बेमिसाल काम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ की 15 महीने वाली सरकार और पिछली कांग्रेस सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश कैसा था, यह सभी को पता है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और उस सरकार ने एक बीमारू राज्य को विकसित बनाया। लेकिन बीच में फिर 15 महीने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। उस सरकार ने गरीबों के हक और अधिकार छीन लिए। प्रदेश को वापस दुरावस्था की ओर ले गई। तभी एक घटना घटी और प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी।

44.50 लाख बेटियां लाडली बन चुकी हैं लक्ष्मी: CM

BJP प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने गरीबों के अधिकार लौटाए और प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर लेकर लाई। 23 मार्च को बीजेपी की प्रदेश सरकार अपने चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते तीन सालों में बेमिसाल काम किया है और "बीजेपी" प्रदेश सरकार की इस वर्षगांठ को पूरे एमपी में मनाएगी। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने बीते तीन सालों में किसान, युवा, महिला, बेटियां और बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। प्रदेश की 44.50 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं और अब वही बेटियां वरदान साबित हो रही हैं, जिन्हें कभी अभिशाप समझा जाता था। सरकार की इस पहल का ही परिणाम है कि प्रदेश में पहले जहां 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं, वहीं अब 1000 बेटों पर 978 बेटियां जन्म ले रही हैं।

एमपी में सबसे कम बेरोजगारी दर: VD शर्मा

शर्मा ने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि BJP सरकार के कार्यकाल में प्रदेश सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में एक बन गया है। प्रदेश सरकार हर माह तीन लाख रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही है और 1.26 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। सरकार ने पेसा एक्ट लागू करके जनजातीय समुदाय को अधिकार संपन्न बनाया है, तो अनुसूचित जातियों के 1.42 करोड़ हितग्राहियों को हितलाभ दिये हैं। संत रविदास जी का भव्य स्मारक बनाने के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश सरकार के तीन सालों का उत्सव मनाएगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के तीन साल पूरे होने का उत्सव मनाएगी। इसके लिए 23 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 24 और 25 मार्च को लाडली बहना योजना का पंजीयन होगा। 26 मार्च को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों का स्वागत सम्मान किया जाएगा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को कार्यकर्ता धन्यवाद देंगे। 28 मार्च को युवा मोर्चा प्रत्येक मंडल में बाइक रैली आयोजित कर सरकार के तीन साल पूरे हो जाने का जश्न मनाएगा। 31 मार्च को महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर सरकार के कार्यों की चर्चा की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से लेस कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे जेपी नड्डा

वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को बीजेपी के नए सर्वसुविधायुक्त कार्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। एक लाख वर्गफीट में बनने वाले नए कार्यालय भवन में आधुनिक तकनीक और सादगी का समन्वय दिखाई देगा। इसमें तीन संकुल होंगे। कार्यालयीन संकुल का नाम संकल्प होगा। पदाधिकारी निवास 'समर्पण' और कर्मचारी आवास 'सहयोग' नए भवन के अंग होंगे। नए भवन में 1005 की क्षमता वाला ऑडीटोरियम होगा और 400 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

वाटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा का किया जाएगा प्रयोग

वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यालय भवन के निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा और बारिश के पानी को संग्रहण करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता नए भवन से भावनात्मक रूप से जुड़े रहें, इसके लिए इसके निर्माण में कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों की 36 विधानसभाओं के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+