कांग्रेस नेता भूरिया बोले-BJP वाले दिन में राम मंदिर के नाम पर चंदा लेकर शाम को पीते हैं दारू
भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से देशभर में चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीजेपी की ओर से भी इस अभियान में चंदा एकत्रित किया जा रहा है।
Recommended Video
अब चंदे को लेकर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने विवादित बयान दिया है। भूरिया ने कहा है कि भाजपा वाले दिन में राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलते हैं और रात को उन पैसे की शराब पी जाते हैं। भूरिया ने भाजपा पर सवाल भी उठाया कि वे वर्षों से राम मंदिर के निर्माण के नाम पर चंदा एकत्रित कर रहे हैं। वह फंड कहां गया।
कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के इस विवादित बयान पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांतिलाल भूरिया राम भक्तों को बदनाम ना करें और चैन से राम मंदिर का निर्माण करने दें। चंदे का पूरा हिसाब रखा जा रहा है। यह पैसा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के खाते में भेजे रहे हैं। कांग्रेस के ही दिग्विजय सिंह ने भी चंदा दिया है, तो कांतिलाल भूरिया उसपर क्या कहेंगे।
The donations go directly to the bank account of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra: Madhya Pradesh Protem Speaker Rameshwar Sharma https://t.co/YoMyzzEjMA pic.twitter.com/5iISMy1Psb
— ANI (@ANI) February 2, 2021
मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि मजारों के नाम पर जो चंदा मांगा जाता है वह देश विरोधी गतिविधियों में लगाया जाता है। कांतिलाल भूरिया शराब की बात नहीं करें तो अच्छा है, क्योंकि वह बेहतर जानते होंगे उनकी पार्टी में कौन कितने पैग लगाता है।
इधर, महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर पैसा एकत्रित करना बीजेपी के लिए बिजनेस हो गया है। आम लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। राम मंदिर का फंड सिर्फ मंदिर के लिए इस्तेमाल हो तो ठीक है, लेकिन बीजेपी और RSS का इतिहास ये बताता है कि वो इसका इस्तेमाल अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए कर सकते हैं।