नर्मदापुरम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी चुनाव जीते तो कैसे पैदा करेंगे रोजगार के अवसर
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों में से नर्मदापुरम सीट खास पहचान रखती है, जिसे पहले होशंगाबाद के नाम से भी पहचाना जाता था। इस सीट पर पिछले कई सालों से भाजपा का कब्जा है। इस बार भाजपा ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को यहां से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक संजय शर्मा को उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।
भाजपा ने ओबीसी वर्ग के किरार समाज के चेहरे को मौका दिया। वहीं कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे को उतारकर इस सीट पर मुकाबला रोचक बना दिया। हालांकि यह बीजेपी का कर रहा है इसलिए चुनौती सबसे ज्यादा कांग्रेस के लिए कि यह बीजेपी का कर रहा है, इसलिए चुनौती सबसे ज्यादा कांग्रेस के लिए है कि कैसे इस सीट पर वोट प्रतिशत को बढ़ाया जाए। इस बीच भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने वन इंडिया से खास बातचीत की।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में नर्मदा पुरम (होशंगाबाद) सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि हम अति विश्वास के साथ नहीं, लेकिन आत्मविश्वास के साथ काम करते है। हमारी पार्टी के कैडरवेस पार्टी है। कार्यकर्ता आधारित हमारा काम है और कार्यकर्ता को बढ़ाने का काम हमारी पार्टी हमेशा करती है। उसका नमूना उदाहरण जो है हमारा नाम लोकसभा क्षेत्र है।
भाजपा के पूर्व सांसद ने भी किया विकास कार्य
Recommended Video
उन्होंने कहा कि विगत हमारे पूर्व सांसद, जो वर्तमान मंत्री है। उन्होंने बहुत ही उत्साहवर्धक काम पूरे क्षेत्र में किए है और लगातार उनकी इस क्षेत्र में जीत बढ़ती गई है। उसका यह कारण मध्य प्रदेश में हमारी नर्मदापुरम सीट नंबर एक पर रही है। उसका बड़ा कारण पुराने काम भी रहे हैं। उन कामों को लगातार गति देने का काम किया है।
उनके जमाने में एनटीपीसी प्लांट हो, चाहे पानी के नए प्रोजेक्ट लाने की बात हो, चाहे शंकर नदी पर डेम बनाने की बात हो, नरसिंहपुर में पांच पांच छोटे डैम बनाने की बात तो चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की बात हो और मेडिकल कॉलेज की बात हो। इन सब क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है।
भाजपा ने आईटीआई केंद्र बनाया
चौधरी ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज बरेली सहित बहुत सारे स्थानों पर इस प्रकार के नए केंद्र भाजपा सांसद राव उदय प्रताप द्वारा स्थापित किए गए। आईटीआई केंद्र बनाया गया है। महिला, किसान और गरीब सबको लाभ दिलाने का काम हमारे सांसद महोदय ने पहले भी किया है। आगामी समय में भी हम उन कामों को आधार बनाते हुए विकसित भारत की कल्पना पीएम मोदी की है। उसको साकार करने में मैं कोई और कसर नहीं छोडूंगा।
रोजगार के क्षेत्र में पलायन कैसे रोकेंगे
भाजपा प्रत्याशी ने दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश और देश में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही और लोकल फॉर वॉकल नारा दिया। उन्होंने बताया कि नर्मदा पुरम क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में किसान निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर रोजगार के नए अफसर पैदा किया। लॉकल फॉर वॉकल तहत अब नर्मदा पुरम क्षेत्र के युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर डेवलप कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रोजगार का अर्थ सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं होता है। पहले जरूर इस क्षेत्र में रोजगार के लिए पलायन होता था। लेकिन आज हमारे नर्मदापुरम में दूसरे क्षेत्र के लोग आ रहे हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि अब खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात हो या अन्य बात हो उन सब में हमारा दिन प्रतिदिन जो ग्राफ बढ़ रहा है, इसलिए जनता हमारे साथ है।












Click it and Unblock the Notifications