बर्ड फ्लू अपडेट : मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे-मुर्गियों के व्यापार पर प्रतिबंध
भोपाल। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकारें गंभीर हो गई हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों स्तर पर भी स्थितियों से निपटने की खास तैयारियां की जा रही हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
Recommended Video
सीएम चौहान ने कहा कि वर्तमान में एमपी में बर्ड फ्लू की समस्या गंभीर नहीं है। फिर भी एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। भारत सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत कराया गया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए मुर्गों का व्यापार प्रतिबंधित रहेगा।
Bird flu not found in any poultry farm in the affected area. We will temporarily restrict trafficking of poultry from Kerala and other affected states. We are keeping a watch on the situation: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/KUK2hErFr2
— ANI (@ANI) January 6, 2021
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की है। साथ ही उन्होंने सीमित समय के लिए दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे-मुर्गियों के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा बैठक में पॉल्टी फॉर्म्स में रैंडम सैंपलिंग और जिला स्तर पर बर्ड फ्लू की स्थितियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।