MP के कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिना परीक्षा होंगे पास
भोपाल, 26 जुलाई। मध्य प्रदेश कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। आगामी सप्ताह से छात्रों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश नवीनीकरण के लिए आदेश जारी किया है। जिसमें 1 से 30 अगस्त के बीच प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में एडमिशन दिया जाएगा।

हालांकि विभाग के इस आदेश से युद्ध के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। 18 अगस्त को उनकी परीक्षाएं आयोजित होगी। ऐसे में प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किल नजर आ रही है। इधर 1 से 30 अगस्त तक ग्रेजुएशन के लिए बीकॉम, बीएससी, बीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में एडमिशन दिया जाएगा। वही प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर प्रारंभ की जाएगी। साथ ही मास्टर डिग्री के थर्ड सेमेस्टर में प्रवेश से जुड़ी प्रक्रिया भी इसी तरह आयोजित की जाएगी।
मामले में अधिकारियों का कहना है कि सभी विद्यार्थियों को अस्थाई एडमिशन दिया जा रहा है। वहीं इस अस्थाई एडमिशन के लिए फीस की 20 फीसद राशि देना अनिवार्य होगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यार्थी बाकी की राशि जमा कर सकेंगे। वहीं अब विद्यार्थी की परीक्षा को लेकर विभाग समय अवधि में बदलाव करता है या पूर्व के समय की भांति ही प्रक्रिया आयोजित की जाती है, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन उच्च शिक्षा विभाग में ग्रेजुएशन सेकंड ईयर और मास्टर डिग्री थर्ड सेमेस्टर के एडमिशन नवीनीकरण के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति में बड़ा फैसला लिया गया था। जहां प्राइवेट और शासकीय कॉलेजों से रोजगार प्राप्त छात्रों की जानकारी की मांग की गई थी। उच्च शिक्षा विभाग में शासकीय शासकीय सहित महाविद्यालय से रोजगार, स्वरोजगार और प्लेसमेंट प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
इससे एक तरफ जहां विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का आकलन किया जाएगा। वही इस डेटा का उपयोग उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने भी कर सकता है। मध्य प्रदेश के सभी 56 विश्वविद्यालयों और 1360 कॉलेजों द्वारा प्लेसमेंट और रोजगार स्वरोजगार की जानकारी प्रति महीने आधिकारिक मेल आईडी पर उपलब्ध कराने की दिशा निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications