भोपाल में डबल मर्डर से फैली सनसनी, एक्स हस्बैंड ने रेकी कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

राजधानी भोपाल में डबल मर्डर से सनसनी फैला दी। यहां एक्स हसबैंड ने पत्नी और उसके दूसरे पति का कई दिनों तक पीछा किया। इसके बाद दोनों को बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

भोपाल, 19 जुलाई। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां एक्स हसबैंड ने पत्नी और उसके दूसरे पति की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उसकी पत्नी और उसके दूसरे पति को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना भोपाल के सेमरा के कैलाश नगर में रात 8 बजे हुई। आरोपी जब उन्हें चाकू से गोद कर भाग रहा था, उस दौरान वहां पर खड़े लोगों ने आरोपी को तुरंत पकड़ कर अशोका गार्डन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर रही है।

भोपाल में डबल मर्डर से सनसनी

आरोपी मूलतः ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है जिसका नाम सुनील मालवीय(32) है उसकी शादी पूर्व में मृतिका अरुणा राय (22)से हुई थी। मृतिका अरुणा राय पीपलधार से 1 महीने पहले अपने पति सुनील मालवीय को छोड़ आशिक राजेंद्र मालवीय(25) के साथ भोपाल रहने आ गई थी। अरुणा राय और राजेंद्र मालवीय एक शादी समारोह में मिले थे और परिवार में दूर के रिश्तेदार भी लगते थे। इनमें प्रेम प्रसंग हो गया था जिसके बाद वह दोनों मजदूरी करने के लिए भोपाल आ गए थे और एक साथ अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे।

वहीं आरोपी सुनील मालवीय ने उनके बारे में पता किया और कोलार क्षेत्र में रहने लगा चार-पांच दिन पहले ही आरोपी सुनील मालवीय कोलार क्षेत्र में रहने आया था और उनकी लगातार रेकी कर रहा था। करीब 5 दिनों तक रेकी करने के बाद उसने उन दोनों की दिनचर्या के बारे में जाना और फिर सोमवार की रात करीब 8 बजे दोनों की बीच सड़क पर कैलाश नगर में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहां खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी वही पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

वही डीसीपी साईं कृष्णा ने सिरफिरे हत्यारे पति को पकड़ने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी ने बताया कि उसने चाकू भोपाल से ही रविवार को लोहे मार्केट से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी का चाकू भी जप्त कर लिया है। आरोपी ने गले और पेट पर बार किया है और दोनों को मौत के घाट उतार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+