कारम डैम में दरार के बाद बनाई समांतर नहर में बड़ा कटाव, पानी तेजी से बढ़ रहा है स्थिति बहुत चिंताजनक

कारम नदी पर बने डैम में दरार के बाद बनाई गई समांतर नहर में भी बड़ा कटाव हुआ है। मिट्टी तेजी से रिसने लगी है। पानी का प्रेशर बढ़ने से अधिकारियों की चिंताएं बढ़ रही है।

भोपाल, 14 अगस्त। मध्य प्रदेश के धार में कारम नदी पर बने डैम में दरार के बाद बनाई गई समांतर नहर में भी बड़ा कटाव हुआ है। मिट्टी तेजी से रिसने लगी है। पानी का प्रेशर बढ़ने से अधिकारियों की चिंताएं बढ़ रही है। बता दे तेजी से निकल रहे पानी से नहर का कटाव बढ़ते जा रहा है। मिट्टी धंसने लगी है। प्रशासन की टीम लगातार इस पर नजर बनाए रखे हुए हैं। प्रशासन के अनुसार बांध को खाली करने के लिए मिट्टी की चैनल खोदी गई हैं, जो कटाव की वजह से चौड़ी हुई हैं न कि डैम क्षतिग्रस्त हुआ है। पानी का बहाव अभी तक नियंत्रण में है, सभी पर नजर है। इससे पहले सीएम ने पुरे मामले पर जानकारी दी बताया कि इसके बारे में उन्होंने पीएम मोदी से चर्चा की हैं।

बांध को सुरक्षित करने के प्रयास

बांध को सुरक्षित करने के प्रयास

सीएम शिवराज ने धार जिले की धरमपुरी तहसील में निर्माणाधीन कारम मध्यम सिंचाई परियोजना के बांध से पानी की सुरक्षित और हानिरहित निकासी की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुखद तथ्य है कि पानी की निकासी कल शाम से जिस गति से प्रारंभ हुई थी, उसमें तेजी आयी है। बांध को सुरक्षित करने के प्रयासों में सफलता मिल रही है। हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी जनता की जिन्दगी की सुरक्षा है। मनुष्यों के साथ मवेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया गया है। यही नहीं गांवों में भी कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसके निर्देश दिए गए हैं।

आवश्यक प्रबंध करने को लेकर सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

आवश्यक प्रबंध करने को लेकर सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में सिचुएशन रूम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस,अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एसएन मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा और कमिश्नर इंदौर डॉ. पवन शर्मा से धार जिले में बांध के निकटवर्ती ग्रामों के निवासियों के लिए रहवास, भोजन और अन्य प्रबंधों के साथ ही पानी की सुरक्षित निकासी के कार्य की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने राहत केंद्रों में रह रहे लोगों के लिए आवश्यक प्रबंध करने को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए।

बहाव की मात्रा बढ़ रही, यह सफलता का द्योतक

बहाव की मात्रा बढ़ रही, यह सफलता का द्योतक

मुख्यमंत्री चौहान ने धार जिले में निर्माणाधीन बांध से पानी बाहर करने के संबंध में बताया कि कल तक लगभग 10 क्यूमेक बहाव की स्थिति थी, जो आज साढ़े तीन गुना बढ़ कर 35 क्यूमेक तक लाने में सफलता मिली है। इसे बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बायपास चैनल का निर्माण कर प्रारंभ की गई पानी की निकासी से जनता भी पूरी तरह सुरक्षित रहे और बांध भी सुरक्षित स्थिति में रहे, इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एक बार पानी की निकासी प्रारंभ होने के पश्चात मिट्टी की दीवार चौड़ी होने और पानी अधिक मात्रा में निकलने की स्थिति बनने की आशा थी, लेकिन साइड वाल के कारण अपेक्षित पानी बाहर नहीं गया था। अब यह प्रयास है कि जल्द से जल्द, अधिक से अधिक पानी बांध से निकाल कर पूरी तरह सुरक्षित माहौल बनाया जाए। जब तक यह कार्य पूरा नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

विश्वास का वातावरण बनाएं

विश्वास का वातावरण बनाएं

सीएम चौहान ने कहा कि धार जिले में निर्माणाधीन बांध से जल रिसाव को देखते हुए यथा समय आवश्यक कदम उठाए गए। यह संकट का समय था, जिससे उबरने के निरंतर प्रयास किए गए। यह समय विश्वास का वातावरण निर्मित करने का है, न कि आरोप-प्रत्यारोप का। किसी तरह परिस्थितियों को नियंत्रित कर लोगों को सुरक्षित रखा जाए, यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रशासन की बात मानते हुए ऊंचाई के और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस तरह का सहयोग आगे भी प्राप्त होगा।

सीएम ने देर रात तक की निरंतर मॉनिटरिंग

सीएम ने देर रात तक की निरंतर मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री शिवराज ने कल दिन भर और देर रात तक निरंतर मॉनिटरिंग और आवश्यक निर्देश देने के बाद आज प्रात: मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम पहुंचकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रमुख अभियंता जल संसाधन मदन सिंह डाबर, मुख्य अभियंता चंद्रशेखर घटाले और धार के कलेक्टर एवं एसपी से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। दो अन्य मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और डॉ. प्रभुराम चौधरी भी धार जिले में बांध क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य विवेक त्रिपाठी से भी चर्चा की। सीएम ने डेम के वर्तमान जल स्तर की जानकारी लेकर उसके सुरक्षित स्थिति में आने के पहलुओं का विवरण लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+