Bhopal: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 शराब दुकानों को नोटिस, तीन का लाइसेंस सस्पेंड, 2 पर लगाया जुर्माना
Bhopal News: राजधानी की एक दर्जन से अधिक शराब दुकानों पर गड़बड़ी मिलने पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 शराब दुकानों को नोटिस थमा दिया है। शराब दुकानों पर गड़बड़ी मिलने के बाद आबकारी विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल दीपम रायचुरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में शराब दुकानों पर लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
रायचुरा के अनुसार कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर शराब दुकानों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई है। शहर की बागसेवनिया, नेहरू नगर क्रमांक-2, त्रिलंगा चांदबड़, करोड़ चौराहा, अन्ना नगर, अयोध्या नगर क्रमांक-2, डीआईजी बंगला, सीहोर नाका, डिपो चौराहा की शराब दुकानों की शिकायत मिली थी।

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के साथ रेस्टोरेंट हैदराबाद व होटल प्रेसिडेंट होटल बाहर के खिलाफ गड़बड़ी व अनियमितता मिलने पर नोटिस दिया गया है। दीपन रायचूर ने बताया कि अयोध्या नगर क्रमांक 2 समय से अधिक देर तक खुली रहने पर तीन दिन यानी आज दो और तीन सितंबर को दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसी तरह बागसेवनिया शराब दुकान में अधिक दाम पर शराब बेचने पर एक दिन यानी 2 सितंबर को लाइसेंस निलंबित कर उसे पर ₹10000 जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications