Bhopal News: AI से संचालित होगी भोपाल की मेट्रो,जानिए क्या होता है यूटीओ सिस्टम
तकनीक के हिसाब से भोपाल की मेट्रो देश में बसे एडवांस मेट्रो सिस्टम से लैस होगी। यह ट्रेन पूरी तरह मानव रहित होगी और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई सेंसर से संचालित होगी। इसके लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसे यूटीओ यानी उन अटेंडेड रन ऑपरेशन आधारित संचालक को मंजूरी दी है।
इसके तहत मेट्रो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप से दौड़ेगी। ट्रेन के गेट पर जरा सा दबाव पड़ने पर ट्रेन रुक जाएगी। भोपाल में मेट्रो की शुरुआत 2025 में होने की उम्मीद है। भोपाल की मेट्रो को भविष्य की मेट्रो कहा जा रहा है, क्योंकि यह आधुनिक फीचर्स से लैस है।

क्या होता है यूटीओ सिस्टम
बार्सिलोना में 2015 में यूटीओ को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। विश्व में कई जगह ड्राइवरलेस सिस्टम शुरू हो चुका है। यूटीओ सिस्टम खतरनाक स्थितियों और आपातकालीन परिस्थितियों को खुद ही मैनेज करता है। यात्रियों को बाहर निकलना हो तो सेंसर से सिस्टम निर्णय लेता है।
मेट्रो स्टेशन पर एमपी की छवि नहीं आएगी नजर
भोपाल शहर के मेट्रो स्टेशन पर प्रदेश की छवि नजर नहीं आएगी। यह स्टेशन पूरी तरह सिंपल रहेंगे, क्योंकि अब तक भोपाल मेट्रो प्रबंधन ने कला पक्ष को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। जबकि मेट्रो ट्रेन यातायात का केवल साधन नहीं है, बल्कि जिस शहर में मेट्रो ट्रेन चलाई जाती है, वहां की एक अलग पहचान बन जाती है। मेट्रो प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर सिंपल रहेंगे, लेकिन यदि कोई कंपनी स्टेशन परिसर में अपने विज्ञापन करना चाहे तो वह रेंट पर कुछ समय के लिए जगह ले सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य मेट्रो के रेवेन्यू में वृद्धि करना है, हालांकि स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत अभी तक चित्रकला को लेकर कोई योजना तैयार नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications