Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: भोपाल को मिली बड़ी सौगात, बनेगा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर- मंत्री कृष्णा गौर

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को विज्ञान और युवाओं के भविष्य से जुड़ी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत भोपाल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को विंध्याचल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

राज्यमंत्री गौर ने बताया कि यह प्रस्ताव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से तैयार किया गया है। प्रस्तावित स्पेस सेंटर का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जोड़ना है, ताकि वे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

Bhopal to get a gift Dr APJ Abdul Kalam Simulatory Space Centre - Minister Krishna Gaur

जीरो ग्रेविटी का अनुभव, मिसाइल-सैटेलाइट विकास का प्रदर्शन

मंत्री गौर ने बताया कि सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर में मिसाइल और सैटेलाइट के क्रमिक विकास से जुड़े डिजाइनों और मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही एक विशेष अधोसंरचना विकसित की जाएगी, जहां जीरो ग्रेविटी वातावरण में स्पेस स्टेशन का सिम्युलेटरी अनुभव कराया जाएगा। इस अनुभव के माध्यम से विद्यार्थी यह प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे कि अंतरिक्ष यात्री उपग्रहों और स्पेस स्टेशन के भीतर किस प्रकार रहते और कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रदेश में विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

ओबीसी और अल्पसंख्यक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

राज्यमंत्री गौर ने कहा कि यह नवाचार विशेष रूप से उन युवाओं के लिए उपयोगी होगा, जो अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासु हैं, लेकिन संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। सरकार ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के शैक्षणिक और सामाजिक उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह केंद्र उसी दिशा में एक ठोस कदम है।

'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2025' से सुरक्षा बलों तक रास्ता

पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए प्रस्तावित 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2025' की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर वर्ष लगभग 4000 युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण उन्हें सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करेगा। योजना के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सैद्धांतिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध का विकास हो सके।

आदर्श छात्रावास, पहली बार मेस सुविधा

राज्यमंत्री गौर ने बताया कि प्रदेशभर में ओबीसी छात्रावासों को आदर्श छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन छात्रावासों में जिम, वाचनालय, पुस्तकालय, वाई-फाई, कंप्यूटर कक्ष और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस उन्नयन कार्य पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग बनने के बाद पहली बार छात्रावासों में निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण भोजन (मेस सुविधा) शुरू की जा रही है, जिसका शुभारंभ 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से होने की संभावना है।

रिकॉर्ड छात्रवृत्ति वितरण, विदेश तक अवसर

राज्यमंत्री ने जानकारी दी कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत साढ़े सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना को पारदर्शी बनाकर हर वर्ष 50 विद्यार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।बेरोजगार युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार दिलाने की पहल भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के तहत आगामी समय में लगभग 600 युवाओं को विदेश भेजने की योजना है।

विमुक्त और घुमंतू समुदायों के लिए विशेष अभियान

राज्यमंत्री गौर ने बताया कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए जन अभियान परिषद के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन समुदायों की गणना तीन माह के भीतर पूरी की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित और प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल करने वाला मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा

पत्रकार वार्ता के अंत में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि डॉ. कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर जैसे नवाचार और शौर्य संकल्प जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विज्ञान, सुरक्षा और राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही प्रयास विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा तय करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+