कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को भोपाल पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
आर्थिक रूप से परेशान लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को भोपाल पुलिस ने महाराष्ट्र गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।
भोपाल,21 जुलाई। राजधानी में साइबर क्राइम पुलिस ने महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सस्ता लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन ठगों की तलाशी शुरू की और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

धोखाधड़ी करने का तरीका
आरोपी पहले लोगों के नंबर पर मैसेज करता है और उस पर होम लोन, कार लोन समेत विभिन्न लोन को लेकर मैसेज में लिखता है और उन्हें सस्ते ब्याज पर दिलाने की बात करता है। जब उससे व्यक्ति कांटेक्ट करता है तो उन्हें वह प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लेता है और फिर पहली किस्त जमा करने के नाम पर पैसे स्वयं के खाते में जमा करा लेता है और फिर तुरंत निकाल लेता है, हालांकि इस पूरे मामले में साइबर पुलिस को खाते से पैसा रिकवरी करने में सफलता नहीं मिली है और साइबर पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है पूछताछ में अन्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ सकते है।












Click it and Unblock the Notifications