MP News: पानी में मिलाई नशीली दवाई, बेहोशी की हालत में दोस्त संग बॉयफ्रेंड ने किया गैंग रेप

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त पर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में एक आरोपी महिला का बॉयफ्रेंड था, जबकि दूसरा आरोपी का दोस्त था। महिला और एक आरोपी के बीच अच्छी दोस्ती थी। बाद में आरोपी ने महिला को दूसरे क्षेत्र में लालच देकर बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप किया। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली है।

Bhopal News Drugs mixed in water boyfriend unconscious with friend

वारदात बजरिया थाने का है। यहां एक तालकशुदा महिला की दोस्ती एक युवक ऋषि कुशवाहा के साथ हुई। दोस्ती होने के कुछ दिन बाद दोनों शादी करने का प्लान बना रहे थे। लेकिन तभी युवक को पता चला कि महिला तलाकशुदा है तो उसने मन बदल लिया और दोनों अलग हो गए।

इसके कुछ दिन बाद आरोपी दोस्त महिला से मिलने पहुंचा और उसे लालच देकर बजरिया के दूसरे क्षेत्र के एक रूम में ले गया। महिला के आरोप के अनुसार, यहां ऋषि ने महिला को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वो अचेत हो गई।इसका फायदा उठाकर आरोपी और उसके दोस्त ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए बजरिया पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करायाहै। महिला ने अपने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 70(1)351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए कई जगह छापे मारे लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन दूसरे राज्य में आ रहा है। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम दूसरे राज्य में भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+