Bhopal Crime News : भोपाल में चौकीदार के साथ सनसनी वारदात, बदमाशों ने लूटा, पेशाब पिलाई व बनाया वीडियो
भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और उसे लूटा। इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक को पेशाब भी पिलाई और उसका वीडियो बनाया।
राजधानी भोपाल में चौकीदार के साथ सनसनी वारदात का मामला सामने आया है। शहर के टीटी नगर थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और उसे लूटा। इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक को पेशाब भी पिलाई और उसका वीडियो बनाया। बता दे आरोपी युवक को अगवा कर पंचशील नगर स्थित एक सुनसान क्षेत्र में बंधक बनाकर ले गए। जहां बदमाशों ने उसको जमकर पीटा। उससे ₹5 हजार की मांग की गई। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने फरियादी के मोबाइल से जबरन ऑनलाइन ₹5 हजार ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं अन्य लोगों में दहशत फैलाने के नियत से आरोपियों ने फरियादी का वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में लूट मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का प्रकरण दर्ज किया है टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार राहुल कुशवाहा पुत्र दयाराम कुशवाह 21 साल का है। जो पंचशील नगर में रहता है और चौकीदारी का काम करता है पिछले महीने की 17 तारीख को देर रात 11 बजे मोहल्ले में टहल रहा था तभी आरोपी तिलक कामले, पूरण निहाल सचिन अज्जू ने तीन बाइकों पर आए आरोपियों ने उसे गहरा और एकांत मिलेगा जहां उसके साथ में जमकर मारपीट की गई। बदमाशों ने युवक को जान से मारने की धमकी देकर एक अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो में आरोपी ने फरियादी को जबरन पेशाब पीने को पर मजबूर किया। इसके बाद में उस पर ₹5000 देने का दबाव बनाया। रकम नहीं होने की बात सुनते ही आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद में फरियादी का मोबाइल छीनकर बारकोड स्कैन कर एक बदमाश ने अपने खाते में उसके खाते से फोन पे के माध्यम से ₹5000 ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद में आरोपियों ने वारदात की शिकायत ना करने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया पिछले दिनों इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद में फरियादी ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया फरियादी और आरोपी पक्ष के सभी लोगों पर पूर्व में भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि राहुल व साथियों ने पिछले महीने 31 अक्टूबर को राहुल के साथ हुई वारदात का बदला लेने के लिए गौतम सेलके को घेर लिया उसने जबरन सुनहरी बाग केक सुनसान क्षेत्र में ले गया और उसके साथ जमकर मारपीट की उसके कपड़े उतार कर अश्लील वीडियो बनाया उसे भी पेशाब पिलाया गया रकम की मांग की गई इस मामले में गौतम की शिकायत पर राहुल व साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications