भोपाल की बेटी ने राष्ट्रीय लेवल पर लहराया परचम, कला उत्सव के तबला वादन प्रतियोगिता में आस्था का दूसरा नम्बर
मध्यप्रदेश की बेटी ने राष्ट्रीय लेवल पर कला उत्सव प्रतियोगिता में परचम है। तबला वादन प्रतियोगिता में भोपाल की आस्था घाडगे को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान मिला है।
राजधानी भोपाल की बेटी आस्था घाडगे ने प्रदेश ही नहीं देश के लेवल पर अपना नाम रोशन किया है। दरअसल आस्था घाडगे ने भारत सरकार द्वारा आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दे इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। आस्था घाडगे ने इस प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम के चलते तबला वादन में देश में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। आस्था के माता-पिता ने इसका श्रेय उसके गुरु अजय सोलंकी को दिया है, जोकि आस्था को छोटे पन से तबला वादन सीखा रहे हैं। बता दे प्रतियोगिता का परिणाम 7 जनवरी 2023 को भारत सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।

भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन और विकास किसके लिए माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में संपन्न होता है। इस साल भारत सरकार की ओर से कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में संपन्न हुआ। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन परिणामों के साथ 7 जनवरी को हुआ। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिसमें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आस्था घाडगे ने तबला वादन में पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर आस्था के गुरु पंडित अजय सोलंकी का कहना है कि आस्था ने खूब मेहनत कर कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया है तबला एक कठिन वादे हैं लेकिन आस्था ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से देश में अपना नाम रोशन किया है। वही आस्था के पिता एमआईसी सदस्य पप्पू विलासराव घाडगे ने कहा कि हीरे की परख जौहरी ही कर सकता है,वैसे ही एक सच्चे कलाकार की परख गुरु कर सकता है। यह उनके गुरु के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि आस्था अभी 9वीं क्लास में है और कार्मेल कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई कर रही है। बता दें कि आस्था घाडगे के बड़े भाई कृष्णा घाडगे बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। उन्होंने आस्था की सफलता के लिए उनके कोच अजय सोलंकी को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही आस्था के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
-
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications