Bhopal News: अमित शाह के दौरे के बीच पुरानी रंजिश में टीटी नगर के बदमाश कटसी ने चलाई गोलियां, दो घायल

Bhopal Crime news: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर बुधवार को जहां पूरा शहर हाई अलर्ट पर था। वहीं दूसरी ओर हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ एक बदमाश ने अवैध हथियार से एक अन्य बदमाश पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए। जिसमें शाहपुरा क्षेत्र का एक बदमाश और उसका साथी गोली लगने से घायल हो गए।

यह वारदात उस वक्त हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस बदमाश ने फायर किया वह हाल ही में जिला बदर काटकर लौटा है। पुलिस ने इस मामले में घायल बदमाश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Between Amit Shahs visit, TT Nagars miscreant Pradeep Katsi opened fire in old enmity

थाना पुलिस के मुताबिक कन्हा कुंज कोलार निवासी सोनू एंजेल और तरुण सिंह (33) शाहपुरा थाना क्षेत्र का बदमाश है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। कल रात करीब 11:30 बजे हबीबगंज थाना स्थित रवि शंकर मार्केट के पास कुछ लोग एक युवक की जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे, तभी नितेश राय के साथ प्रशांत राय उर्फ मम्मा व उसके साथियों का विवाद हो गया।

सोनू एंजेल को कॉल कर बुलाया

इस दौरान प्रशांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर नितेश ने फोन कर सोनू एंजेल को कॉल कर मदद के लिए बुलाया। रात करीब 11:30 बजे सोनू एंजेल वहां पहुंचा और इस बीच बचाव करने लगा। तभी वहां पहले से मौजूद टीटी नगर थाना क्षेत्र के बदमाश प्रदीप सिंह उर्फ कटसी ने सोनू एंजेल पर लगातार दो फायर कर दिए।

इस दौरान प्रदीप कटसी ने तीसरा फायर किया, जो सोनू एंजेल के साथी संजय ओनकर के हाथ के पंजे में लगा। इस घटना के बाद घायल सोनू एंजेल व संजय को एम्स में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी प्रदीप कटसी और उसके साथी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में घायल सोनू एंजेल की शिकायत पर आरोपी प्रदीप कटसी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी प्रदीप कटसी के खिलाफ टीटी नगर थाना पुलिस जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। करीब 1 सप्ताह पहले ही उसकी जिला बदर की समय सीमा समाप्त हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+