तंत्र-मंत्र के जरिए नोटों की बारिश का लालच देकर लड़की को बुलाया जंगल, बैतूल पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

बैतूल में तंत्र-मंत्र से रुपये की बारिश करने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से युवती को बुलाया था। जब लड़की ने रुपए की डिमांड की तो, आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने उस लड़की की जान ले ली। पुलिस ने किया खुलासा।

बैतूल,31 अगस्त। मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है । ये हत्या छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती की हुई थी और उसका शव निर्वस्त्र हालात में जंगल मे मिला था। आरोपी ने तंत्र-मंत्र से रुपये की बारिश करने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से युवती को बुलाया था। जब लड़की ने रुपए की डिमांड की तो, आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने उस लड़की की जान ले ली।

तंत्र मंत्र से पैसे की बारिश का दिया लालच

तंत्र मंत्र से पैसे की बारिश का दिया लालच

बैतूल के सारणी थाने के रावनदेव के जंगल में छत्तीसगढ़ की युवती का शव मिलने के मामले का सारणी पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तंत्र मंत्र से पैसे की बारिश के लालच के चलते युवती की जान गई है। आरोपी द्वारा युवती को पैसे की बारिश के लालच देकर भगत से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ से रावनदेव के जंगल में बुलाया था। जहां युवक ने युवती की हत्या कर दी।

रावनदेव के जंगल में मिला था शव

रावनदेव के जंगल में मिला था शव

सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा निवासी इमला मल्हार का रविवार को रावनदेव के जंगल में शव मिला था। इस मामले में एक आरोपी कन्हैया मोहबे निवासी सारणी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने युवती को तंत्र मंत्र के जरिए पैसे की बारिश कराने का लालच देकर बुलाया था। 24 अगस्त को आरोपी युवती को रावणदेव के जंगल ले गया। जहां कोई बाबा नहीं था जिस पर युवती ने युवक से एक लाख रुपए की डिमांड की जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर आरोपी युवक द्वारा युवती की हत्या कर दी गई। युवती ने अपनी लोकेशन अपने भाई को भेजी थी जिसके आधार पर रविवार को युवती का शव बरामद किया गया।

महिला ने की थी 1 लाख रुपए की डिमांड

महिला ने की थी 1 लाख रुपए की डिमांड

आरोपी कन्हैया मोहबे का कहना है कि इमला मलहार के 20 से 25 दिनों से सम्पर्क में था। 24 अगस्त को 1 लाख रुपए की डिमांड कर के लगी। तब उसका मर्डर कर दिया। इमला की हत्या करने के बाद अफसोस जरूर हुआ। लेकिन दोबारा मैं उसे देखने जंगल में नहीं गया।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा की रहने वाली थी मृतक महिला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा की रहने वाली थी मृतक महिला

सारनी एसडीओपी रोशन जैन का कहना है कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा निवासी इमला मल्हार का रविवार को रावनदेव के जंगल में शव मिला था। इस मामले में एक आरोपी कन्हैया मोहबे निवासी सारणी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने युवती को तंत्र मंत्र के जरिए पैसे की बारिश कराने का लालच देकर बुलाया था। 24 अगस्त को आरोपी युवती को रावणदेव के जंगल ले गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+