Betul News: रामू टेकाम के नामांकन में पंहुचे कांग्रेस के दिग्गज, पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना

Betul Lok Sabha News: आज लोकसभा चुनाव के महत्वपूर्ण मोड़ पर बैतूल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रामू टेकाम ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस ने एक चुनावी सभा का आयोजन किया साथ ही बैतूल शहर में एक रैली निकालकर रामू टेकाम के समर्थन में प्रचार भी किया।

चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक विवेक तंखा, अरुण यादव सहित कांग्रेस के विधायक और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Betul Congress leader Jitu Patwari reached Ramu Tekam s nomination targeted mp CM

जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के पास एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए थे, तो मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि छिंदवाड़ा में हमारा न सांसद है और न ही विधायक है, तो काम कैसे होगा भाई। मेरे प्रदेश के मुख्यमंत्री की भावना ऐसी है छोटी सोच है और ओछी सोच है। अगर जनप्रतिनिधि की भावना, लोकतंत्र के पवित्रता की भावना ही जिस व्यक्ति में नहीं है, तो कुर्सी पर बैठा क्यों है।

मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है कि जो घोषणा आपने गेंहू, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का कहा था, पूरा क्यों नहीं किया। गैस सिलेंडर के दाम 450 करने की बात की थी, पूरा क्यों नहीं किया। शिवराज सिंह चौहान के समय 50 प्रतिशत कमीशन चलता था और अब 60 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा 400 पर की बात क्यों कर रही है। 400 पार की बात इसलिए कर रही है कि बाबा साहब के संविधान से छेड़छाड़ करना चाहते है।

लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि चुनाव हारने के बाद मैंने जो पांच साल जनता के बीच काम किया है, मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मुझे सहयोग करेगी। जिस सांसद को जनता ने चुन कर दिल्ली भेजा था, उसने कोई कार्य नहीं किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+