Rewa: फ्रेंड के साथ मंदिर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 6 बदमाशों ने 1 घंटे तक की दरिंदगी

रीवा, 18 सितंबर। जिले से सामूहिक दुष्कर्म की दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। नईगढ़ी थाना अंतर्गत अपने फ्रेंड के साथ अष्टभुजा माता मंदिर गई हुई एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व पायल छीन लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों की पहचानकर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

दोस्त के साथ अष्टभुजा माता मंदिर गई थी युवती

दोस्त के साथ अष्टभुजा माता मंदिर गई थी युवती

नईगढ़ी थाना अंतर्गत स्थित अष्टभुजा माता मंदिर में फ्रेंड के साथ गाई हुई एक युवती के साथ 6 युवकों ने दरिंदगी की है। किशोरी को बंधक बनाकर कूड़ा में बनाकर उन्होंने गैंगरेप किया बाद में उसके साथ मारपीट कर पायल व मोबाइल भी छुड़ा लिया और आरोपी भाग गए। इस जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

बारी बारी से 1 घंटे तक दुष्कर्म करते रहे आरोपी

बारी बारी से 1 घंटे तक दुष्कर्म करते रहे आरोपी

अष्टभुजा माता मंदिर के पीछे 1 युवती अपने फ्रेंड के साथ 12:00 बजे के लगभग घूमने के लिए गई हुई थी। मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वे मंदिर के पास ही बैठकर बातचीत करने लगे। उसी समय 6 युवक वहां पहुंच गए। आरोपी उनको धमकी देने लगे और युवक के सामने युवती को घसीटकर ले गए। इस दौरान बारी-बारी करके आधा दर्जन दुष्कर्मीयों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए रहे। उनके चंगुल में फंसी किशोरी व उसका फ्रेंड दुष्कर्मीयो से रहम की भीख मांगते रहे लेकिन उन्होंने कोई रहम नहीं आई। आरोपियों की दरिंदगी सिर्फ यही तक नहीं रुकी। दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल, पायल तक छुड़ा लिया। बाद में उनको धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की

पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की

नाबालिग किशोरी और उसका फ्रेंड किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को जानकारी दी। तत्काल नईगढ़ी पुलिस और एसडीओपी नवीन दुबे सहित मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी और उनको लेकर आ गई। दरिंदगी की शिकार युवती की हालत खराब थी, जिस पर तत्काल उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दुष्कर्मीयो के खिलाफ पुलिस ने धारा 376डी, 395, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार बाकियों की तलाश में जुटी पुलिस

दो आरोपी गिरफ्तार बाकियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस जघन्य अपराध का शिकार हुई किशोरी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने तक को तैयार नहीं थी। आरोपियों ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में एसडीओपी ने उससे बात की और समझाइश दी उससे बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद पीड़िता शिकायत दर्ज करवाने को राजी हुई। पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर लिया। आरोपी 6 लोग थे जिनमें से 2 आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सर्चिंग कर घर में दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+