बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद गरीब तबके में आतंक फैलाने का कर रहे है काम, गोविंद सिंह ने कहा
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और हिंदूवादी संगठन बजरंग दल,श्रीराम सेना, विश्व हिंदू परिषद प्रदेश में आतंक फैलाने के लिए कैंप चला रहे हैं।
भोपाल,6 मई। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद ने पीसीसी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी और उनके संगठन बजरंग दल, श्रीराम सेना व विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आतंक फैलाने के लिए पूरे प्रदेश में खासकर गरीब तबके और आसपास के इलाकों में ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सिवनी में हुई मॉब लिंचिंग की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के सरकार से कई सवाल
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सिवनी में हुई मॉब लॉन्चिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि देर रात डेढ़ बजे बजरंग के लोगों को कैसे पता चला कि गौ-मांस बिक रहा है।
उन्होंने कहा कि घटना रात 1:30 बजे की है तो बजरंग दल को कैसे पता चला कि गोमांस लेकर जा रहे है।
गोविंद सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि बजरंग दल के लोगों ने परिवार पर डंडे लाठी से हमला किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव से पहले BJP आतंक और भय पैदा करना चाहती है। बजरंग दल और श्री राम सेना के लोगों ने आदिवासियों को मारकर हत्या की हैं।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने हिंदूवादी संगठनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीराम सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आतंक फैलाने के लिए पूरे प्रदेश में और गरीब तबके के क्षेत्रों में ट्रेनिंग कैम्प चला रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव में आदिवासियों को भयभीत करने की रणनीति है, ताकि बीजेपी के सामने समर्पण करें। भाजपा विकास कार्यों के नाम पर तो वोट नहीं ले सकती हैं। इसलिए गरीब और आदिवासियों के अंदर डर पैदा करके वोट हासिल करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications