Bhopal News: सूखी सेवनिया बिजली घर की मनमानी, डीपी पर खुले में लगा दिए मीटर, बिजली नहीं मिलने से रहवासी परेशान
राजधानी भोपाल में सूखी सेवनिया के ग्राम अरेडी में लोग बिजली विभाग की मनमानी से परेशान है। हर कभी बिजली कटौती कर दी जाती है। मेंटेनेंस के नाम पर लापरवाही की जाती है। सरकारी कर्मचारी खुद ड्यूटी नहीं करते प्राइवेट कर्मचारियों को जनता को लूटने के लिए छोड़ देते है।
बता दे भोपाल के अयोध्या नगर से लगे ग्राम अरेडी की कृष्णा धाम कॉलोनी में एक तरफ बिल्डर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग भी आम लोगों को परेशान कर रहा है। यह कॉलोनी हुजूर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आती है, जहां से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा है। रहवासियों ने कई बार विधायक को अपनी समस्या के बारे में बताया, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

कॉलोनी के लोगों ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि पिछले 10 घंटे से कॉलोनी में लाइट नहीं है और यह एक दिन की बात नहीं है, आए दिन कॉलोनी के लोग बिजली के लिए परेशान होते रहते हैं। सूखी सेवनिया के सब इंजीनियर कुमार अहिरवार से जब लोग इसे लेकर शिकायत करने की कोशिश करते हैं, तो इंजीनियर साहब आम लोगों के साथ अच्छे से बात तक नहीं करते है और उल्टा जवाब देकर फोन काट देते है।

बिजली विभाग की लापरवाही से जा सकती है किसी मासूम की जान
ग्राम अरेडी की क्रेशर बस्ती में लगी डीपी के आसपास खुले में बिजली के मीटर लगा दिए गए हैं। इस डीपी के आसपास स्कूली बच्चे घूमते रहते हैं। वहीं पास में घर भी बने हुए, लेकिन करंट के खुले तार देखे जा सकते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि टेंपरेरी मीटर के नाम पर हमारे मीटर डीपी पर लगा दिए गए हैं और मनमानी तरीके से बिल वसूले जाते हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मध्य प्रदेश के पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 400 केवी उप केंद्र सूखी सेवनिया का निरीक्षण भी किया था। तोमर ने केंद्र के कंट्रोल रूम का तापमान मेंटेन नहीं होने पर नाराजगी भी जाहिर की थी और बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। लेकिन लेकिन अभी भी हालत जस के तस बने हुए हैं, सूखी सेवनिया बिजली घर के अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी से बचने के लिए लोगों को परेशानी में डाल देते हैं।
लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करेंगे यहां के लोग
ग्राम अरेड़ी के कृष्णा धाम के रहने वाले लोग बिजली विभाग की मनमानी से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि वे लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं डालने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि ना ही कभी संसद में है हमारे क्षेत्र में कोई ध्यान दिया और ना ही वर्तमान विधायक कभी हमारे पास आकर हमारी समस्याएं जानते है। उल्टा जब हम उनके बंगले पर जाते हैं तो उनके पास समय ही नहीं रहता कि हमसे हमारी समस्याओं के बारे में जान सके। रेवासियों का कहना है कि जब सुनवाई नहीं होती तो वोट डालकर क्या करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications