Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एमपी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी,100 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य और उपकरणों के लिए स्वीकृति

भोपाल 23 जुलाई। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शिवराज सरकार लगातार एकेडमी और खेल स्टेडियम खोलने पर ध्यान दे रही है इसी क्रम में राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की राशि की सौगात दी है। विभिन

भोपाल 23 जुलाई। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शिवराज सरकार लगातार एकेडमी और खेल स्टेडियम खोलने पर ध्यान दे रही है इसी क्रम में राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की राशि की सौगात दी है। विभिन्न जिलों के 24 स्थानों पर लगभग 100 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य और उपकरणों के लिए स्वीकृति दी गई है।

एमपी में भोपाल का खेल स्टेडियम

इनडोर हॉल निर्माण के लिए नरसिंहपुर, टिमरनी (हरदा), गंजबासौदा (विदिशा), हरदा, नागौद (सतना), रायसेन, नारायणगढ़ (मंदसौर), आगर मालवा, बीना (सागर), बुधनी (सीहोर) के लिए 1 करोड़ 69 लाख रुपये प्रति स्थान की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त इन सभी स्थानों पर उपकरणों के लिए 26 लाख रूपए (प्रति स्थान) स्वीकृत किए गए हैं।

गैरतगंज (रायसेन), जोबट (अलीराजपुर), गंजबासौदा (विदिशा), नटेरन (विदिशा), नरयावली (सागर) और पन्ना में आउटडोर स्टेडियम के लिए 1 करोड़ 37 लाख रूपए प्रति स्थान स्वीकृत किए गए हैं। उपकरणों के लिए गैरतगंज(रायसेन), जोबट (अलीराजपुर), नटेरन (विदिशा), नरयावली (सागर) और पन्ना के लिए 26 लाख रूपए प्रति स्थान स्वीकृत किए गए हैं।

भोपाल की पुरुष हॉकी अकादमी में नवीन सिंथेटिक हॉकी टर्फ, पवेलियन और बाउन्ड्रीवॉल निर्माण के लिए 14 करोड़ 98 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए (कटनी) मुड़वारा के लिए 9 करोड़ 98 लाख रूपए, खजुराहो(छतरपुर) के लिए 10 करोड़ तथा मुरैना के लिए 9 करोड़ 82 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। गोटेगांव(नरसिंहपुर) स्टेडियम में पवेलियन और मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ 1 लाख रूपए, टीकमगढ़ में हॉकी सिंथेटिक एस्टो टर्फ की स्थापना के लिए 8 करोड़ 45 लाख, सिवनी में हॉकी सिंथेटिक एस्टो टर्फ की पुनर्स्थापना के लिए 4 करोड़ 59 लाख तथा इंडोर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 10 करोड़ 17 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। इन सभी स्थानों में उपकरण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

राज्य शासन द्वारा राजभवन परिसर में इंडोर बेडमिंटन हॉल की स्थापना और जिम उपकरण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+