Anuppur Bus Accident : बैहार घाट में यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 लोग घायल

अनूपपुर, 10 जुलाई। मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज‍िले में एक बड़ा बस हादसा सामने आया है जहां सवारियों से भरी बस पलट गई है जैतहरी थाना क्षेत्र के बैहार घाट में ये बस पलटी है। इस हादसे की वजह से सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से 3 यात्रियों की स्थिति गंभीर है।

Anuppur bus accident

घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया भर्ती

जैसे ही इस हादसे की जानकारी स्‍थानीय प्रशासन को लगी तो राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए राजेन्द्र ग्राम और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इस बारे में पता नहीं लगा क‍ि इस बस हादसे का क्‍या कारण है।

Anuppur bus accident


शहडोल जा रही थी बस

स्थानीय लोगों के बताया कि, यह बस गहरवार बस सर्विस की है और सवारियों को लेकर शहडोल की तरफ जा रही थी।

Anuppur bus accident

पहले भी हो चुका है मध्य प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना

इससे पहले जनवरी अलीराजपुर में एक बड़ा दुर्घटना सामने आया था. वहां एक सवारियों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर आई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी और 25 सवारिया घायल हुए थे। बताया गया था क‍ि कोहरे के चलते यह हादसा हुआ था। बस अलीराजपुर से छोटा उदयपुर जा रही थी। बस में सवार अधिकतर यात्री मजदूर थे। जो काम की तलाश में गुजरात जा रहे थे। बस खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चांदपुर कस्बे में लखोदरा नहर में गिरी थी। बस की स्टेयरिंग फेल होने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+