चार बच्चों की अम्मा निकली लुटेरी दुल्हन, कपड़े की तरह बदलती है पति
राजधानी क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी के नाम पर अब तक 15 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
भोपाल, 24 मई। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो साल से फरार चल रही एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया हैै, जो अब तक 15 से ज्यादा दूल्हे बदल चुकी है। लुटेरी दुल्हन के कई नाम हैं, इनमें पूजा उर्फ रिया उर्फ रीना उर्फ सुल्ताना नाम से वह पिछले दो साल से ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर भोपाल में ही रह रही थी। जबकि उसका असली नाम सीमा खान पति अल्ताफ खान है, जो तलैया थाना क्षेत्र के बुधवारा में रह रही थी।

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र चौहान के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ठग गिरोह के साथ मिलकर अब तक न जाने कितने लोगों से लाखों रुपए लेकर शादी का ढोंग रचा चुकी है। शादी करने के बाद, सुहागरात के बाद या 8-10 दिन शादी के बाद, ब्याहे गए ससुराल रहती और फिर परिवार में किसी के बीमार होने का बहाना बनाकर माल समेटकर चंपत हो लेती थी।
बता दें कि शाजापुर जिले के कालापीपल मंडी निवासी कांताप्रसाद ने दो साल पहले इस मामले की शिकायत की थी। तब से क्राइम ब्रांच को इस लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ रिया उर्फ रीना उर्फ सुल्ताना की तलाश थी। तब इस लुटेरी दुल्हन ने दलाल दिनेश पांडेय नाम के युवक के जरिए 85 हजार रुपए लेकर कांताप्रसाद से पूजा उर्फ रिया बनकर शादी की थी। शादी के 8 दिन बाद दिनेश पांडे ने कांताप्रसाद को फोन कर कहा कि पूजा की भाभी का ऑपरेशन होना है, उसे भेज दो। इसके बाद लुटेरी दुल्हन पूजा घर से 25 हजार रुपए लेकर भेापाल आ गई, फिर वापस नहीं गई। जब कांताप्रसाद भोपाल आया, तो पता चला कि उसने कहीं और शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर उसके गिरेाह के सदस्यों की तलाश शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications