केंद्रीय मंत्री शाह का शह-मात प्लान, डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड करेंगे जारी, ग्वालियर में BJP कार्यसमिति की बैठक
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से तेजी से लगते भाजपा सरकारों पर आरोप के बीच आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह शिवराज सिंह चौहान की सरकार का रिपोर्ट जारी करेंगे। इसमें 2003 से अब तक की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा होगा। गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट कार्ड में शिवराज सरकार के काम का होगा लेखा-जोखा
रिपोर्ट कार्ड को तैयार करने के लिए सभी विभागों से 2003 के बाद से लेकर अब तक किए गए कार्यों का लेखा-जोखा तैयार करवाया गया है। सूत्रों की माने तो कार्ड में महिला युवा किसान सहित अन्य वर्गों के उत्थान के लिए की गई कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही चुनाव में भी भाजपा जनता के सामने इन बातों को रखेगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से प्रदेश आज विकास की मुख्यधारा में आ चुका है।

ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बीच आज ग्वालियर में प्रदेश का समिति की बैठक होने वाली है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश भर से पार्टी के नेता शामिल होंगे। इससे पहले ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकार से चर्चा के दौरान कहा कि 230 में से 210 विधानसभा के सम्मेलन हो चुके हैं, इसी क्रम में रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यहां पर हो रही है। सुबह शिव प्रकाश का शुभारंभ करेंगे। शाम 4:00 बजे अमित शाह पूचेंगे। पहले चरण में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। तोमर ने कहा कि इसके बाद संभाग स्तर पर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। गांव तक सड़कों का जाल और विद्युत की आपूर्ति बड़ा बदलाव है।
भाजपा के रिपोर्ट कार्ड में यह प्रमुख बिंदु हो सकते हैं शामिल
- 65,00,000 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था।
- 8000 मेगावाट बिजली बनाने के संयंत्र लगाए।
- पानी, बिजली, सड़क, खेती, उद्योग, गरीबों की सेवा, निशुल्क राशन, रसोई गैस कनेक्शन दिए।
- लाडली बहन योजना के तहत ₹1000 दिए जा रहे हैं। ढाई सौ रुपये राशि बढ़ाने की घोषणा लाडली लक्ष्मी योजना में बेटियों के कॉलेज तक की पढ़ाई तक की व्यवस्था।
- छात्रों बच्चों के खातों में साइकिल के लिए साढ़े ₹4,500 और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के 10 स्टूडेंट्स को लैपटॉप।
- अभी 1 लाख पदों पर जारी भर्ती के बारे में जानकारी
- सोसाइटल समूह की बहनों की आमदनी ₹10000 महीना करना।
- अब दो करोड़ रुपए तक के टोल टैक्स में वसूली बहने करेंगी।
- 12वीं पास बच्चों के लिए 'सीखो कमाओ योजना' में काम सीखने के साथ ₹8000 महीने मिलेंगे।
- हर घर नल योजना के तहत 10456 गांवों में पानी।
- विधवा पेंशन, कल्याणी पेंशन, कल्याणी पुनर्विवाह के लिए सहायता राशि।












Click it and Unblock the Notifications