Bhopal News: बड़े तालाब में मिली इंसानों का शिकार करने वाली अमेरिकन एलिगेटर गार मछली, मगरमच्छ जैसा मुंह

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में मिली अजीबो गरीब मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मछली भोपाल के युवक को फिशिंग करते समय मिली। इस मछली का मुंह मगरमच्छ जैसा है और इसका वजन करीब ढाई किलो है।

American alligator gar fish found in big pond hunting humans, mouth like crocodile

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में मगरमच्छ के मुंह जैसी मछली मिलने का मामला सामने आया है। इस मछली का वजन करीब ढाई किलो से अधिक बताया जा रहा है। यह मछली डेड़ फीट लंबी है। इस मछली को आज बड़े तालाब में फिशिंग करते समय एक युवक ने अपनी बंसी में फंसा लिया था।

बता दे राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में अनस खान नाम का युवक आज सुबह फिशिंग कर रहा था तभी उसकी बंसी में एक अजीबोगरीब मछली फंस गई। इस मछली का मुंह देखने में मगरमच्छ के जबड़े जैसा है। बड़े तालाब में पहली बार इस तरह की मछली देखने को मिली है। अब यह मछली बड़े तालाब में कैसे आई और किसने इसका बीज छोड़ा, इसको लेकर अभी कुछ क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है। देखने में ये मछली एलीगेटर गार जैसी दिखती है। इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहते हैं। इस तरह की मछलियां उत्तरी अमेरिका के मीठे पानी में पाई जाती हैं।

खतरनाक होती है यह मछली

एलीगेटर गार मछली के दांत आरी की तरह बड़े-बड़े होते हैं। यह मछली मांसाहारी होती है इनकी उम्र 18 से 20 साल होती है मछली करीब 10 फीट लंबी हो सकती है। खतरा महसूस होने पर यह मछली इंसानों तक पर हमला कर देती है। उत्तरी अमेरिका में इसके हमले के कई केस सामने आ चुके हैं। एलीगेटर गार को लोग पालना भी पसंद करते हैं। केरल में तो इसका पालन भी होता है। इसकी कीमत की बात करें तो ये 5 इंच की मछली 1000 से ₹2000 तक की बिकती है।

देश के लखनऊ चिड़ियाघर में है यह मछली

बता दे कि भारत में एलीगेटर गार मछली लखनऊ के चिड़ियाघर में मौजूद है। ये मछली देश के किसी भी दूसरे चिड़ियाघर में देखने को नहीं मिलती है। मछली पालन करने वाले विनय बाथम बताते है कि यह मछली नरभक्षी है, जिसकी लंबाई तेजी से बढ़ती है। इस मछली को खाने के लिए चिकन और मछली दी जाती है। ये मछली 2013 में लखनऊ लाई गई थी इसका रहन सहन दूसरी मछलियों से एकदम अलग होता है, इसलिए कोई भी इस मछली को नहीं पालना चाहता।

2 साल पहले इंदौर में भी लाई गई थी यह मछली

बता दो साल 2021 में इंदौर में एलीगेटर गारफिश को चोरी-छिपे एक्वेटिक पोर्ट में रखकर मुंबई से लाया गया था। इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की इंफोर्समेंट टीम ने जब संबंधित व्यक्ति से मछली पालने के दस्तावेज मांगे तो वे उपलब्ध नहीं करा पाया था। जिसके बाद इसे स्मगलिंग की आशंका मानकर मछली को जब्त कर लिया गया था। बाद में इंदौर नगर निगम ने इसे एक्टिवेटेड एक्वेरियम में रख दिया था।

फिशिंग के दौरान मरी मछली

भोपाल के खानूगांव इलाके में मंगलवार को बड़े तालाब पर अनस खान मछली पकड़ रहे थे। तभी उनकी फिशिंग रॉड में एक मछली फंस गई। जब उसे बाहर निकाला तो वह मगरमच्छ जैसी नजर आ रही थी, जिसे देखकर वह हैरान हो गए। अनस ने बताया कि मछली को कई लोग देखने आ रहे हैं। इसे घर में ही रखा है। फिशिंग के दौरान ही मछली मर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+