IT raid Bhopal : भाजपा को फॉलो करता हूं, इसी के शासनकाल में बना बड़ा आदमी- अश्विन शर्मा

Bhopal News, भोपाल। राजधानी में रविवार को हुई आयकर छापे की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विन शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई से मुझे आपत्ति नहीं बल्कि उनके कार्रवाई के तरीके से आपत्ति है। 48 घंटों तक मुझे बंधक बनाकर रखा गया।

After IT raid Ashwani sharma said he Follow BJP

मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए शर्मा ने कहा कि 20 साल के लंबे समय के बाद में बड़ा आदमी बना। काले धन के सवाल पर उन्होंने कहा कि काले धन को 1 नंबर में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रॉन्जेस्ट नहीं किया जाता। मेरे पूरे खाते 1 नंबर में ही है।

इसके अलावा जानवरों की खाल, बेसकीमती कार, बंदूक व लाइसेंस के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि मेरे पास जो भी है समय आने पर सबके कागजात भी प्रस्तुत करूंगा। आयकर कार्रवाई के दौरान मेरे सभी दस्तावेज यहां-वहां हो गए हैं। उन्होंने बंदूक व कारतूसों को भी नियमों के दायरे में रखने की बात कही। साथ ही बताया कि सभी बेशकीमती कार का रजिस्ट्रेशन है जो ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

मैं भाजपा की विचारधारा हूं
शर्मा ने बताया कि वे किसी राजनैतिक दल से नहीं है। लेकिन भाजपा की विचारधारा का हूं। मुझे नहीं लगता कि यह छापा राजनीति से प्रेरित है। भाजपा को भी फॉलो इसलिए करता हूं क्योंकि उनके शासनकाल में बड़ा आदमी बना। समय आने पर हर दस्तावेज दिखाउंगा। हवाला कारोबार, वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर तोहफे देना या तीन महीने में सरकार से संपर्क होने जैसी कई अफवाह फैलाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+