Bhopal News: पार्षद की पिटाई के बाद फिर उठा गुमठी विवाद, पटवारी बोले- असली कर्मों की सजा जनता दे रही

राजधानी भोपाल में महिलाओं द्वारा एक भाजपा के पार्षद को पीटने का मामला अब गहरा गया है इस मामले में अब घूमती विवाद को लेकर पार्षद की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

इसके पहले भी नगर निगम प्रशासन द्वारा जप्त की जाने वाली गुमटियों को लेकर तत्कालीन विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और कांग्रेस के पार्षद भी निगम हमले से भिड़ चुके हैं। विभागीय सूत्रों की मानी जाए तो राजधानी में गुमठी इसी तरह हावी है कि निगम प्रशासन इन्हे हटाने में असफल साबित हो रहा है।

After beating of BJP councilor Gumthi controversy arose again Jitu Patwari statement

बीते दिन हुई पार्षद की पिटाई ने इस विवाद को और गहरा कर दिया है। भाई मारपीट के बाद भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीन दिन में जवाब देने के संबंध में नोटिस जारी किया है।

गुमठियों का गोरखधंधा और लाखों का कारोबार

भोपाल में हॉकर्स कॉर्नर और सड़कों पर लगने वाली गुमटियों औरठेलों को रखने और हटाने का खेल कई सालों से चल रहा है। इसमें पार्षदों का दखल रहता है। उनकी मर्जी से ही इनको रखा और हटाया जाता है। अतिक्रमण विरोधी शाखा में कई बार पार्षद के दखल के कारण ही कई जगह पर कार्यवाही होती है, तो कई जगह पर होते-होते रुक जाती है। अब इस मामले में नगर निगम की क्या भूमिका रहती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा, पर इतना जरूर है कि निगम की लापरवाही की एक वजह तो सामने आ गई है।

क्या है पूरा मामला

राजधानी भोपाल में भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में अरविंद वर्मा को कुछ महिलाएं पीटती नजर आ रही हैं महिलाओं ने भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिलाओं ने भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है जानकारी के अनुसार पारस मीना नाम के व्यक्ति और अरविंद वर्मा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिलाओं ने अरविंद वर्मा को घेर कर थप्पड़ मारे। दोनों पक्ष मारपीट के बाद पुलिस थाने भी पहुंचे। पार्षद की शिकायत पर महिलाओं सास बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिलाओं द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा पार्षद की पिटाई पर बोले पटवारी- "असली कर्मों की सजा जनता दे रही है"

भोपाल के चुनाभट्टी इलाके में वार्ड 43 के पार्षद की पिटाई के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पटवारी ने कहा के भाजपा के नेताओं को उनके असली कर्मों की सजा अब जनता दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+