Bhopal Mazaar News: अवैध मजारों पर चला प्रशासन का हथौड़ा, भोपाल के कलियासोत डैम के पास बड़ी कार्रवाई
Bhopal Mazar News: राजधानी भोपाल में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। अतिक्रमणकारियों ने कलियासोत डैम पर मजार बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा जमा लिया था। पिछले कुछ महीनों से यहां डैम के केचमेंट एरिया में अज्ञात लोग आकर मजार बनाकर चादर चढ़ा रहे थे। इसकी भनक नगर निगम प्रशासन को भी थी, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की।
मीडिया में सामने आने के बाद जागा प्रशासन
यह मामला जब मीडिया के सामने आया और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जमकर ट्रोल किया तो, तब नगर निगम प्रशासन ने आनन-फानन में आकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सरकारी जमीन में अवैध रूप से बनी मजार को हटा दिया। नगर निगम के हमले ने अवैध मजार को हथोड़ा चलाकर तोड़ा है।

खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
जानकारी के अनुसार पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास कलियासोत डैम से लगी जमीन पर अतिक्रमण कारी मजार बनाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इस जमीन पर मजार जैसा ढांचा बना देखा उन्होंने अपने स्तर पर इसकी शिकायत भी की लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रबंधन ने भी इसकी शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
एक नहीं बल्कि 4 मजारों का किया गया निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर जब जांच की तो पता चला कि यहां पर अवैध रूप से एक नहीं, बल्कि 4 से अधिक मजारों का निर्माण किया जा रहा था। इसके बाद अवैध अतिक्रमण को चयनित किया गया और प्रशासन ने बनाने वालों का पता लगाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमणकारियों का पता नहीं
एसडीएम टीटी नगर संतोष बिजोलिया ने बताया कि खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास कलियासोत डेम में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा करने की कोशिश की थी। यहां पर कुछ अवैध मजार भी बनाई गई हैं, जिन्हें चयनित किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर अतिक्रमणकारी कौन है। उनकी पहचान होते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। जब प्रशासन को अतिक्रमणकारियों का पता ही नहीं चला तो, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
संस्कृति बचाओ मंच ने की थी कार्रवाई की मांग
संस्कृति बचाओ मंच अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कलियासोत डेम और खुशीलाल हॉस्पिटल के आसपास निर्मित हो रही अवैध मजारों को लेकर प्रशासन को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा हम कई बार उठा चुके हैं किंतु प्रशासन मूकदर्शक बनकर इन मजारों के निर्माण को देखता रहा है। उन्होंने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा था कि ये मजारे स्थाई हो जाए उससे पहले इनका अतिक्रमण हटा देना चाहिए।
तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के अवैध निर्माणों पर प्रशासन को चौकन्ना रहना चाहिए। मंदिरों के मामले में प्रशासन तुरंत कार्यवाही करने के लिए तत्पर हो जाता है और मंदिरों को ध्वस्त कर दिया जाता है। किंतु भोपाल के कई क्षेत्रों में इस प्रकार की अवैध मजारे पनप रही है, जिस और प्रशासन ध्यान नहीं देता। जब यह मजारे स्थाई रूप ले लेती है तो प्रशासन को इनको हटाने में पसीना छूट जाता है, इसलिए जब हम प्रशासन को इस ओर ध्यान आकर्षित करवाते हैं तो शासन तुरंत इस पर कार्रवाई करें और इन अतिक्रमण को तत्काल वहां से हटाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications