Bhopal News : लापरवाह सचिवों पर जिला पंचायत सीईओ का एक्शन, एक निलंबित व 14 का वेतन काटा
भोपाल जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले सचिवों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने 14 सचिवों के वेतन काटने के भी आदेश दिए और एक सचिव को निलंबित कर दिया।
भोपाल,31 अगस्त। जिले की जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज ने समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाही बरतने वाले सचिवों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने 14 सचिवों के वेतन काटने के भी आदेश दिए और एक सचिव को निलंबित कर दिया। जिला पंचायत सीईओ ने 9 रोजगार सहायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

बता दो जिला पंचायत सभागार में जनपद पंचायत संविदा की ग्राम पंचायतों में विभागीय योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की सीओ समीक्षा कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं के विकास कार्यों में अनियमितताएं पाई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन मनरेगा योजना एवं ग्राम पंचायत द्वारा आरोपित किए जाने वाले करू की जानकारी भी ली गई। जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। कुछ ग्राम पंचायतों के सचिव तो बैठक में पहुंचे ही नहीं जिसको लेकर सीओ ने नाराजगी भी जताई।
सीओ के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मंडोरी के हेमसिंह राजपूत जमुनिया कला के रूप नारायण जाट पड़ेगा जाट के दशक मीणा का 1 महीने का वेतन काटा जाएगा। जबकि सेमरी बाज्याप्त की रेखा पटेल और तारासेवनिया के ओम प्रकाश शर्मा का 5 दिन का, परवलिया सड़क के राम फुल बैरागी और अनूप सिंह का 15 दिन का, बलरामपुर के वीरेंद्र यादव का 3 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
फंदा में 77% और बैरसिया में 69% कर वसूली
जिले में नगर निगम की तरह अब ग्राम पंचायतों में भी कर वसूली की जा रही है। पंचायतों में कर वसूली का काम टैक्स सखी के जिम में सौंपा गया है। चंदा की ग्राम पंचायतों में 77 और बैरसिया की ग्राम पंचायतों में 69 प्रतिशत तक कर वसूला गया है। संपत्ति कर की बात करें तो फंदा में ₹62 लाख से अधिक और बैरसिया में 32 लाख रुपए से अधिक की कर वसूली की जा चुकी है। फंदा की 77 पंचायतों में 81 लाख 30 हजार रुपए की वसूली की जानी है।












Click it and Unblock the Notifications