8 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की भोपाल पुलिस ने सरेआम की पिटाई, रातीबड़ TI का वीडियो वायरल
भोपाल में आठवीं की छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए रातीबड़ थाना प्रभारी ने सरेआम आरोपी युवक की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भोपाल,18 सितंबर। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आठवीं की छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए रातीबड़ थाना प्रभारी ने सरेआम आरोपी युवक की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी छोटी बहन को स्कूल लेने जा रही थी। तभी उसका पीछा करती हो लोडिंग ऑटो में सवार दो मनचलों ने उसे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ और परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने जबरन हाथ पकड़कर ऑटो में छात्रा को बैठाने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी गाड़ी समेत भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी अरविंद को हिरासत में लिया जबकि दूसरा फरार है। बता दे इस छात्रा की उम्र 11 साल है।

थाना प्रभारी ने सरेआम की आरोपी की पिटाई
थाना प्रभारी सुरेश तिवारी को जैसी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना की ख़बर लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी को आरोपी की पिटाई करते देख रोड से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे रातीबड़ क्षेत्र में ही संचालित इंटरनेशनल निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उसके बाद से पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए। दरअसल मुख्यमंत्री अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं इन घटनाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरोपी ऑटो आगे बढ़ाता तभी बच्ची ने मचा दिया शोर
रातीबड़ पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 11 साल की छात्रा एडमिन पढ़ती है उसकी छोटी बहन निजी स्कूल में पढ़ने जाती है। शुक्रवार की दोपहर में अपनी छोटी बहन को स्कूल से लाने के लिए साइकिल से जा रही थी कबीर राजा ढाबा के पास पहुंचते ही ऑटो में सवार दो मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। आरोपियों ने जबरन छात्रा को ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो आगे बढ़ता इससे पहले ही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए रातीबड़ पुलिस का कहना है कि बच्ची को आरोपी ने जब ऑटो में बैठा है उसी समय डायल हंड्रेड मौके से गुजर रही थी। डायल हंड्रेड को देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकले।

कई दिनों से पीछा कर रहे थे आरोपी
एडिशनल डीसीपी स्रोत कृति सोमवंशी ने बताया कि आरोपी चार-पांच दिन से बच्ची का पीछा कर रहे थे। आरोपी ने शुक्रवार को सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की। इसके बाद बच्ची को रोकने का प्रयास किया है लेकिन बच्चे नहीं रुकी तो जबरन उसे ऑटो में बैठाने का प्रयास करने लगे। तभी घटनास्थल के पास से गुजर रही डायल हंड्रेड को देखकर आरोपी भाग निकले।

इसी क्षेत्र में निजी स्कूल की बस में बच्ची से हो चुका है रेप
हाल ही में रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत संचारी इंटरनेशनल स्कूल में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। यहां आरोपी ड्राइवर ने बच्ची के साथ बस में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश था। इसी बीच आठवीं की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ की घटना ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्ची से रेप की घटना बाद पुलिस ने वाहन चालकों के वेरिफिकेशन करने के तमाम दावे किए थे, लेकिन महिला अपराधों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार विकृत मानसिकता के लोग वाहनों में लगातार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications