विधानसभा अध्यक्ष ने रीवा के एसएएफ मैदान में फहराया तिरंगा,रिमझिम बारिश के बीच ली परेड की सलामी
रीवा, 15 अगस्त। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रीवा शहर के एसएएफ मैदान में ध्वजारोहण किया। रिमझिम बारिश के बीच मुख्य अतिथि ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड की सलामी ली और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा स्पीकर ने खुले आसमान में आजादी के जश्न के गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में जवानों का मार्च पास्ट और विभिन्न विभाग की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए।
आजादी के नायकों को आद करते हुए दर्शकों में जोश भर दिया। 15 अगस्त के मौके पर विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के साथ कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, निगमायुक्त मृणाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े सहित विभिन्न विभाग के प्रमुख मौजूद रहे।

ऐसे शुरू हुआ समारोह
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय समारोह एसएएफ ग्राउंड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर 15 अगस्त को सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम मैदान पर पहुंचे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने सुबह 9.08 बजे से सीएम शिवराज के संदेश का वाचन किया। समारोह में 9.38 बजे हर्ष फायर कर 9.41 बजे से विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। गिरीश गौतम ने 9.51 बजे खुशियों के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़।

मुख्य अतिथि ने 9.53 बजे परेड में शामिल दलों के परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किए। इसके बाद 9.55 बजे मध्यप्रदेश गान हुआ। समारोह में 10 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान किए। फिर 10.10 बजे से आकर्षक और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई, समारोह का समापन सुबह 11.10 बजे पुरस्कार वितरण कर हुआ।












Click it and Unblock the Notifications