553वें प्रकाश पर्व CM Shivraj Singh ने हमीदिया गुरुद्वारे पहुंचकर धोएं बर्तन, लंगर में प्रसाद ग्रहण कर परोसा

भोपाल में गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553वें

राजधानी भोपाल में गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553वें प्रकाश पर्व पर मत्था टेका। इस मौके पर सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी दुनिया को अंधकार से मुक्त कर सुख, शांति एवं आनंद के पथ को प्रशस्त कर रही है। मानवता का कल्याण कर रही है। उन्होंने कहा कि मेहनत करो, सेवा करो, दान दो। ऐसे सद्कर्मों से समाज एवं राष्ट्र की की उन्नति के लिए नए मार्ग खुलेंगे। गुरु नानक देव जी की कृपा और आशीर्वाद से प्रदेश, देश एवं दुनिया में प्रेम, सौहार्द और शांति का वास हो, सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना करता हूं।

सीएम ने लंगर में आम नागरिकों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

सीएम ने लंगर में आम नागरिकों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

अपनी सादगी के लिए दुनिया में फेमस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया रोड पर स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर लंगर में आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ पर्यावरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग भी उपस्थित रहे। सीएम ने लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के बाद मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ बर्तन भी धोएं।

सीएम ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

सीएम ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा प्रकाश गुरु का, जो हम सबके जीवन को धन्य करने का काम करता है। बस एक ओंकार, केवल एक ही परमात्मा। हम सब बराबर है,स्त्री-पुरुष बेटी हो या बेटा। आपस में प्रेम, करुणा भाईचारे से रहने की प्रेरणा गुरु से मिली है। पूरी दुनिया को शाश्वत शांति के पद पर केवल गुरु का प्रकाश ही ले जा सकता है। सब उसी की संताने हैं।

सीएम ने गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया

सीएम ने गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। सीएम ने बताया कि श्रद्धेय गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज भी आदरणीय गुरु की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। हम सभी गुरु की शिक्षाओं को आत्मसात कर मानवता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करें। यही उनके श्रीचरणों की सच्ची सेवा होगी।

शहर के गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया

शहर के गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया

553वें प्रकाश पर्व पर राजधानी भोपाल में शहर के गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है शहर के प्रमुख हमीदिया रोड गुरुद्वारा सहित अन्य गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाया गया जवाब चौक पंजाबी बाग अरेरा कॉलोनी पिपलानी सहित सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालु अरदास की। मुख्य आयोजन हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर में रखा गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री हरदीप सिंह डंग भी शामिल हुए। बता दे यार आज 8 बजे से सुबह 10 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा वही रात में भी 8 से 12:30 तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रकाश पर्व में भोपाल में लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु लंगर का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+