Bhopal Railway News: भोपाल मंडल की विभिन्न स्टेशनों से जुलाई तक चलेंगी 46 समर स्पेशल ट्रेनें
बढ़ती गर्मी को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने विभिन्न स्टेशनों से 46 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

पश्चिम मध्य रेल जोन और भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से जुलाई तक 23 जोड़ी यानी 46 समर स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग कैटेगरी की चलाई जाएंगी। इनमें से कुछ गाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। मई पहले सप्ताह तक इनकी संख्या 15 जोड़ी पर पहुंच जाएगी। आसपास के जीवन और मंडलों के लिए अब तक 3 से 6 जोड़ी तक स्पेशली ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।
भोपाल मंडल व पश्चिम मध्य रेल जोन के भोपाल के साथ दिन और इटारसी स्टेशनों से होकर आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा रहेगी। इस बार मुंबई एलटीटी, सीएसटीएम के अलावा पुणे-धारवाड़, सिकंदराबाद तरफ से गोरखपुर, वाराणसी, पनवेल, प्रयागराज, समस्तीपुर और लखनऊ और दानापुर आदि स्थानों के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनें अनाउंस की जा रही है। इनके फेरे भी 7-7 से लेकर 9-9 तक कर दिए गए हैं।
रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह का कहना है कि जैसे-जैसे जरूरत पड़ती जा रही है। लगातार समर सहित अन्य स्पेशल को चलाने का शेड्यूल जारी किया जा रहा है। आगे भी अगर जरूरत रही तो इसी तरह से स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
अमरकंटक- एक्सप्रेस नर्मदा आज भी कैंसिल
शहडोल के पास माल गाड़ी एक्सीडेंट की वजह से पिछले 3 दिनों से यातायात प्रभावित है। अमरकंटक एक्सप्रेस को भोपाल रेल मंडल ने आज भी निरस्त कर दिया है। वहीं बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई है। भोपाल दुर्ग ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं विशाखापट्टनम- अमृतसर- एक्सप्रेस- बिलासपुर- रायपुर- दुर्ग- नापुर- जुझारपुर बीना आगासोद होकर गंतव्य के लिए चलाई जा रही है। भोपाल मंडल इटारसी भोपाल और बिना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गंतव्य हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications