‘2 सीरियल किलर 54 मर्डर', बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर छाएगी मूवी, भोपाल जेल में बंद इन कैदियों से शुरू होगी कहानी
Bollywood: किसी वक्त एमपी समेत देश के पड़ोसी राज्यों में गुमनाम पहेली बनकर सीरियल किलिंग करने वाले दो खूंखार शख्स की कहानी कौन भूल सकता हैं। दो-चार नहीं बल्कि एक के बाद एक दोनों शख्स ने कुल 54 मर्डर सनसनीखेज ढंग से किए। वो भी रियल लाइफ में। अखबारों और न्यूज़ चैनलों में देखी गई इनकी कहानी बड़े पर्दे की रील में भी नजर आएगी।
किसी इंसान की आम रोजमर्रा जिंदगी में सस्पेंस क्रियेट करने वाले दोनों शख्स की रियल लाइफ पर फिल्म बनाने का जिम्मा अन्नू कपूर ने उठाया है। बतौर फिल्म डायरेक्टर अन्नू ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी भोपाल की सेन्ट्रल जेल तक पहुंचे और अफसरों से फिल्म बनाने के संबंध में गुफ्तगू की।
क्राइम, सस्पेंस और कुछ हद तक थ्रिलर के तड़के के साथ बनने वाली इस मूवी में वो सब कुछ होगा, जो आज के माहौल में किसी की जिंदगी रेंगती हैं। समाज को मैसेज भी मिलेगा कि किसी ठीक ठाक इंसान का दिमाग किस हद तक अपराधिक मानसिकता में बदल सकता हैं। जिसकी नजर में हर कोई सिर्फ और सिर्फ शिकार नजर आता हैं।

रियल लाइफ के इन किलर पर मूवी
एमपी की राजधानी भोपाल के सेन्ट्रल जेल में आदेश खामरा और सरमन शिवहरे बंद हैं। यही वो सीरियल किलर है, जिन्होंने किसी वक्त पूरे सरकारी तंत्र की नाक में दम कर दिया था। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि डकैतों जैसा आतंक अकेले ये दोनों अलग-अलग इलाके में मचाते रहे। ऐसी खूनी होली खेलते रहे कि कोई सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता।
33 आदेश ने तो सरवन ने 21 मर्डर किए
सबसे बड़ी बात यह है कि आदेश खामरा और सरमन शिवहरे जब पकड़े गए थे, तो पुलिस अफसरों को तक अपनी कामयाबी पर भरोसा नहीं हो रहा था। फिल्म डायरेक्टर अन्नू कपूर ने कई पहेलुओं को लेकर तात्कालीन डीजी जेल अरविंद कुमार और तात्कालीन जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे से भी चर्चा की हैं। आदेश खामरा मूलतया यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला हैं। जबकि सरमन शिवहरे एमपी के पन्ना जिले का ही रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications