12 नए चीतों के स्वागत के लिए तैयार है Kuno National Park, CM शिवराज बोले-अर्थव्यवस्था को बदल देगा ये प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बदल देगा। इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, पर्यटकों के लिए सुविधाएं समेत तमाम संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

12 more leopards coming to Kuno National Park on February 18: CM shivraj singh chauhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दें तो बताया कि कूनो नेशनल पार्क में 18 फरवरी को 12 और नई चीते आने वाले हैं। इनकी अगवानी के लिए कूनो पार्क पूरी तरह से तैयार है। यह चीते दक्षिण अफ्रीका से विशेष अनुबंध के तहत लाए जा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि चीता जो हमारे देश से समाप्त हो गए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आशीर्वाद से पुनर्स्थापित हो रहे हैं। 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में 12 चीते और आ रहे हैं। अभी जो चीते हैं वह स्वस्थ हैं और लगातार उनका ध्यान रखा जा रहा है। आज मैं चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा भी करूंगा।

चीतों के स्वागत के लिए सीएम शिवराज तैयार

चीतों के स्वागत के लिए सीएम शिवराज तैयार

कूनो में आने वाली चीतों को दक्षिण अफ्रीका में आखिरी बार खाना बुधवार को दिया गया खाना। इसके बाद इन्हें भारत में 18 फरवरी को खाना दिया जाएगा। आने वाली चीतों के स्वागत के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बदल देगा। इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, पर्यटकों के लिए सुविधाएं समेत तमाम संभावनाओं को तलाशा जाएगा, जिससे रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी हो सके।

चीतों की दूसरी खेप भारत लाने की तैयारियां पूरी

चीतों की दूसरी खेप भारत लाने की तैयारियां पूरी

बता दे पिछले साल सितंबर में 8 चीते नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस के मौके पर देश को समर्पित करते हुए बाडे में छोड़ा था। अब चीतों की दूसरी खेप दक्षिण अफ्रीका से आ रही है। इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। चीतों की दूसरी खेप भारत लाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर जानकारी भी दी है।

Recommended Video

    18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में और आ रहे हैं 12 चीते: CM शिवराज
    चीतों को रिसीव करने जाएगा एयरफोर्स का विशेष विमान

    चीतों को रिसीव करने जाएगा एयरफोर्स का विशेष विमान

    बताया जा रहा है कि चीतों की ये खेप दक्षिण अफ्रीका से 17 फरवरी की शाम रवाना होगी। उसे रिसीव करने के लिए एयरफोर्स का विशेष विमान जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के ओआर टेम्बो एयरपोर्ट से चीतों को लेकर एयरफोर्स का यह जहाज 18 फरवरी की सुबह 10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट बेस पहुंचेगा। जहां से 11 सभी चीतों को एयर फोर्स के मालवाहक हेलीकॉप्टर से कूनो ले जाया जाएगा। करीब 30 से 35 मिनट में इन्हें गवालियर से कुल्लू पहुंचा दिया जाएगा। कूनो के अंदर हेलीपैड बनाए गए हैं। दोपहर 12:30 बजे तक इन्हें क्वॉरेंटाइन बाडों में रिलीज कर दिया जाएगा।

    8 साल तक हर साल भारत लाए जाएंगे 12 चीते

    8 साल तक हर साल भारत लाए जाएंगे 12 चीते

    पिछले महीने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में लाए जाने का करार हुआ था। इसके बाद अब 8 से 10 सालों तक हर साल 12 चीतें भारत लाए जाएंगे। इसके बाद देश में चीतों की संख्या और भी बढ़ेगी। पहली खेप में जो 8 चीते कूनो लाए गए थे। उनमें भी एक या दो के प्रेग्नेंट होने की संभावना है। एक्सपर्ट की मानें तो अगर चीतों को कूनो का माहौल इसी तरह का रास आया तो, यहां 10 साल में 100 से ज्यादा चीते होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+