Bhopal News: 100 से ज्यादा युवाओं को 'हिज्ब-उत-तहरीर' संगठन से जोड़ा, मोबाइल उगल रहे साजिश के राज
एटीएस की कार्रवाई में भोपाल, छिंदवाड़ा सहित हैदराबाद से पकड़ाए हिज्ब उत तहरीर संगठन से जुड़े आरोपियों के मोबाइल फोन से कई राज सामने आ रहे हैं।

Bhopal big News: कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (HUT) के भोपाल छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़ाए सदस्य एटीएस की पूछताछ में कई राज उगल रहे हैं। इनके मोबाइल फोन भी इन से जुड़े लोगों की जानकारी दे रहे हैं। इन सभी में हैदराबाद से पकड़ाया मोहम्मद सलीम की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। उसके संपर्क में भोपाल की कई युवा भी थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों शहरों से पकड़ाए आरोपियों में से मोहम्मद सलीम का सबसे ज्यादा नेटवर्क था। उसके भोपाल छिंदवाड़ा और हैदराबाद के अलावा भी देश के कुछ अन्य शहरों में भी नेटवर्क है। वे सौ से ज्यादा युवाओं से जुड़ा हुआ है। जिन्हें वे अपने संगठन से जोड़ चुका है या जोड़ने का प्रयास कर रहा था। एटीएस को इनमें से कई युवाओं की जानकारी लग गई है। इनमें से कुछ को पूछताछ के लिए एटीएस ने बुलाया भी है। हालांकि इनके संपर्क में आए लोगों से ऐसा इनपुट नहीं मिला है कि वे HUT के लिए इनसे जुड़े थे।
सलीम ने जोड़ा सभी को
एचयूटी में भोपाल और हैदराबाद के लोग आपस में सलीम नामक युवक के जरिए जुड़े। सलीम पहले भोपाल में रहता था। इसके बाद वे हैदराबाद चला गया। जहां पर वह हैदराबाद में कुछ लोगों के संपर्क में आया, जो कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे। सलीम ने उनका यहां भोपाल के लोगों से संपर्क करवाया। इसके बाद से सलीम इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के काम में लग गया। इसके चलते ही वे सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में रहा।
HUT पर सीएम शिवराज ने कहा- एमपी को हम केरल स्टोरी नहीं बनने देंगे
वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश को हम केरल स्टोरी नहीं बनने देंगे। हमने पहले भी सिम्मी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। चंबल से डकैतों के आतंक को समाप्त किया है। नक्सलवाद अब छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा तक सीमित रह गया है।












Click it and Unblock the Notifications