भोपाल: स्कूल बस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को कुचला, एक बच्ची की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में स्कूल बस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई। शनिवार को पुराने भोपाल के अल्पना तिराहे पर एक तेज गति से आ रही स्कूल बस ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bhopal: school bus crushes 5 members of one family, one dead.

शहर के हमीदिया रोड पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड होने के कारण ये सबसे व्यस्ततम मार्ग है। खबर के मुताबिक, शनिवार की सुबह अल्पना टाकीज तिराहे पर एक स्कूल बस ने पांच लोगों को कुचल दिया। पहले स्कूल बस की चपेट में एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। उसके बाद बस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया जिसमें पोल्ट्री फार्म निवासी रामप्रसाद पुत्र मुन्नालाल, पत्नी राजावती, बेटी संगीता, कीर्ति और पूजा शामिल हैं।

स्कूल बस की चपेट में रामप्रसाद की मोटरसाइकिल आ गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय पूजा की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया जबकि वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि ये शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका है और इस रोड पर अक्सर जाम की स्थिति से लोगों को दो-चार होना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+