Bhind News: भिंड में क्यों फूट-फूट कर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, जीतू पटवारी की कलेक्टर से बहस

Bhind Congress News: मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस के गद्यावर नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एक सभा के दौरान मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे। दरअसल, कांग्रेस के सीनियर लीडर गोविंद सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे मामलों को लेकर भावुक हो गए थे।

डॉ गोविंद सिंह ने प्रशासन और पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी केस कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी ऐसी राजनीति नहीं देखी।

Why did congress leader Govind Singh cry bitterly in Bhind Jitu Patwari argument with collector

भिंड में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस ने शुक्रवार को भिंड जिले के लहार में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान, डॉ. गोविंद सिंह ने मंच पर बैठे कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए भावुक होकर कहा, "आप लोग मेरी मदद नहीं करें, लेकिन कृपया उन लोगों की मदद करें जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए अपने खून-पसीने की बली दी है और जो अब जुल्म का शिकार हो रहे हैं।" उन्होंने कांग्रेस के एक नेता की फोटो भी दिखाई, जिन पर आरोप है कि पुलिस ने पिटाई की है।

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, "लहार में अन्याय केवल हमारे साथ नहीं हो रहा, बल्कि आम जनता के साथ भी अत्याचार हो रहा है। हमारी खुद की परवाह नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं की चिंता हमें है। उन्होंने मंच पर बैठे नेताओं से लहार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।"

Why did congress leader Govind Singh cry bitterly in Bhind Jitu Patwari argument with collector

डॉ गोविंद सिंह ने भिंड जिले के कलेक्टर और एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने उनके घर में जबरन 200-300 जवान भेजे और गलत तरीके से कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी, "अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ, तो हम चुप नहीं रहेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं पर होने वाले अत्याचार का विरोध इंकलाब के रूप में होगा।"डॉ गोविंद सिंह ने एक धमकी भरे पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें कहा गया है कि अपनी नेतागिरी छोड़ दें और उनके जीवन को लेकर चेतावनी दी गई है।

Why did congress leader Govind Singh cry bitterly in Bhind Jitu Patwari argument with collector

जीतू पटवारी की कलेक्टर से बहस

कांग्रेस नेताओं ने भिंड कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की कोठी के सीमांकन मामले को लेकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कलेक्टर के बीच तीखी बहस हो गई।

जीतू पटवारी ने कलेक्टर पर भेदभाव और कानून का पालन न करने का आरोप लगाया। कलेक्टर ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे ज्ञापन सौंपें और उसकी समीक्षा करें। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में एक वायरल ऑडियो के संबंध में कलेक्टर के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

Why did congress leader Govind Singh cry bitterly in Bhind Jitu Patwari argument with collector

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं पर बिना किसी कारण के गलत तरीके से झूठ प्रकरण में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, प्रकरण बनाये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी अब मुंह तोड़ जबाव देगी और जो अधिकारी और कर्मचारी सत्ता के दबाव में आकर इस तरह का कृत्य करेगी, कांग्रेस उनका काला चिठ्ठा निकालेगी, उनके गैर कानूनी कार्यों को उजागर कर थानों में जाकर उन पर एफआईआर दर्ज कराएगी, यदि थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट की शरण लेगी।

सड़कों पर निकल कर पुरजोर विरोध करेगी कांग्रेस- पटवारी

पटवारी ने कहा कि हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह को प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, उनके वैध मकान को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है और वही भाजपा के वर्तमान विधायक का अवैध मकान क्यों नहीं तोड़ा जा रहा है? प्रदेश में शिक्षा माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया की सरकार तो चल ही रही है, अब राजनैतिक माफियाओं को भी सत्ताधारियों का संरक्षण मिल रहा है।

पटवारी ने कहा कि वहीं 3000 रूपये देने के महिलाओं से जो वादे किये, उन्हें पूरा क्यों नहीं कर रही है भाजपा सरकार, किसानों को धान और गेंहू के 3100 और 2700 रूपये समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा है? इस सरकार ने नीट और नर्सिंग जैसे तमाम घोटालों से युवाओं का भविष्य बर्बा किया है। कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय किया है भाजपा नेताओं, शासन-प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा जहां भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अन्याय और अत्याचार करने की शिकायत मिलेगी, पूरी कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी होकर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर निकल पुरजोर विरोध करेगी और जैसे को तैसा जबाव दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+