Bhind News: पटवारी की पिटाई का वीडियो वायरल, सीमांकन करने पहुंची राजस्व की टीम पर गांव वालों ने किया हमला
मध्य प्रदेश के भिंड में कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया महिला और पुरुष टीम पर गांव वालों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। जिसमें पटवारी को गंभीर चोटें आई है। गांव वालों ने उनका सर पत्थर से फोड़ दिया।
बताया जा रहा है शुक्रवार को खेत का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर गांव के कुछ लोग नाराज हो गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। लहर थाने में हमलावरों के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया गया।

लहार तहसील के केशवगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश सिंह ने अपने खेत का सीमांकन कराने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन दिया था। उसे संदेह था कि गांव के कुछ लोगों ने मेढ़ बनाकर उसके खेत को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे, पटवारी राजकुमार सिंह और उनकी टीम, जिसमें पांच सदस्य शामिल थे, नपाई के लिए पहुंचे।
जैसे ही नपाई की प्रक्रिया शुरू हुई, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। टीम ने उन्हें समझाया कि वे नपाई के बाद अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें समय भी दिया जाएगा। इसके बावजूद, गांववालों ने गाली-गलौज करते हुए सीमांकन की प्रक्रिया को रोकने का दबाव बनाने की कोशिश की।

टीम ने जब गाली-गलौज से मना किया, तो गांव की महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया, जिससे पटवारी राजकुमार सिंह के सिर में चोट आई। इस घटना के बाद, टीम ने लहार तहसीलदार और एसडीएम से शिकायत की और थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
इस मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार उदय सिंह जाटव की लापरवाही बताई है, इसलिए उन्हें भिंड जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह लहार में प्रभारी तहसीलदार के रूप में राजकुमार नागोरिया को नियुक्त किया गया है।
उदय सिंह जाटव के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थीं, और हाल ही में सीमांकन के दौरान उनकी भूमिका पर भी सवाल उठे थे। भिंड से जाने वाली सर्वे टीम द्वारा सीमांकन में सहयोग न किए जाने की भी शिकायत सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications