Bhind news: 80 हजार खर्चा करके घर आई बहू 3 घंटे में ससुराल छोड़कर भागी

भिंड में शादी के नाम पर पिता-पुत्र के साथ हुआ धोखा, कर्ज लेकर घर लाए थे बहू, 3 घंटे बाद ही बहू हो गई रफूचक्कर, पिता-पुत्र ने की थाने में शिकायत

Bhind में एक बहू अपनी ससुराल में 3 घंटे भी नहीं रुकी और ससुराल छोड़कर रफू चक्कर हो गई। ₹80000 कर्जा लेकर बाप-बेटे घर में बहू लेकर आए थे लेकिन 3 घंटे बाद ही बहू शौच के बहाने से खेतों में लोटा लेकर निकली और इसके बाद घर वालों को सिर्फ खेत में पड़ा हुआ लोटा ही मिला, बहू वहां से रफूचक्कर हो गई।

लहार इलाके का है पूरा मामला

लहार इलाके का है पूरा मामला

लहार में रहने वाले ग्यासी कुशवाह के साथ उनके बेटे की शादी के नाम पर ₹80000 की ठगी हो गई। ग्यासी कुशवाह अपने दो बेटों सोनू और मोनू के साथ जिंदगी बसर कर रहे हैं। ग्यासी कुशवाहा की पत्नी की मौत 20 साल पहले ही हो चुकी थी इसलिए घर में सारे काम ग्यासी कुशवाह अपने बेटों के साथ ही मिलकर करते हैं। इस बात को लेकर ग्यासी कुशवाह काफी परेशान रहने लगे थे और उनकी इच्छा थी कि घर में एक लड़के की शादी हो जाए तो घर के कामकाज से उन्हें मुक्ति मिल जाए।

परिचित के एक शख्स ने उठाया इसी बात का फायदा

परिचित के एक शख्स ने उठाया इसी बात का फायदा

ग्यासी कुशवाहा के पहचान के गुड्डू प्रजापति ने इसी बात का फायदा उठाया। गुड्डू ने ग्यासी कुशवाह से कहा कि वह उनके बेटे सोनू की शादी करवा देगा लेकिन इसके लिए उन्हें ₹80000 खर्च करने होंगे ग्यासी कुशवाह ने कहा कि पैसे खर्च करने से अगर उनके बेटे का संसार बसता है तो वे खुशी-खुशी पैसे खर्च कर देंगे। ग्यासी कुशवाहा ने ₹80000 खर्च करने के लिए राजी होते हुए गुड्डू प्रजापति से अपने बेटे के लिए बहू लाने की हामी भर दी।

कर्जा लेकर बहू लेने पहुंच गए झांसी

कर्जा लेकर बहू लेने पहुंच गए झांसी

3 अक्टूबर के दिन गुड्डू प्रजापति ने ग्यासी कुशवाहा ने कहा कि बहू को लेने झांसी चलना है। इसके बाद उन्होंने एक गाड़ी किराए पर मंगाई और ग्यासी कुशवाह अपने बेटे सोनू के साथ गुड्डू प्रजापति को लेकर झांसी के लिए निकल गए। झांसी पहुंचने पर गुड्डू प्रजापति ने एक झोंपड़ी में ले जाकर एक लड़की दिखाई। इसके बाद उस लड़की को गाड़ी में साथ बैठा लिया। सोनू ने जब शादी करने की बात कही तो गुड्डू ने कहा कि अभी लड़की मिल रही है यही बहुत है। इसके बाद सभी लोग वापस आ गए।

घर आकर सो गए सभी

घर आकर सो गए सभी

सफर की थकान की वजह से घर आकर सभी लोग सो गए। रात के 3 बजे घर पहुंचे थे इस वजह से जल्द ही सब की नींद भी लग गई। जैसे ही सुबह के 6 बजे तभी घर आई बहू ने सोनू से शौच जाने के लिए कहा। सोनू ने अपनी बहू से कह दिया कि लोटा लेकर खेतों में चली जाओ। बहू लोटा लेकर खेतों में चली गई और इसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

खेत में जाकर देखा तो मिला सिर्फ लोटा

खेत में जाकर देखा तो मिला सिर्फ लोटा

जब काफी देर तक नई नवेली बहू घर नहीं लौटी तो ससुर को चिंता हुई। ससुर ग्यासी ने सोनू से कहा कि वह खेतों में देख कर आए कि आखिर बहू क्यों नहीं लौटी है। सोनू जब खेतों में पहुंचा तो वहां बहू नहीं थी सिर्फ लोटा पड़ा हुआ था। सोनू और उनके पिता को समझते देर नहीं लगी कि बहू घर छोड़कर रफू चक्कर हो गई हैे। पिता-पुत्र समझ गए कि उनके साथ पैसों की ठगी करने के लिए यह सब नाटक किया गया है। ठगी का शिकार हुए पिता-पुत्र ने इस बात की शिकायत लहार थाने में भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+