Bhind Katta Factory: भिंड की कट्टा फैक्ट्री में UP के लोग, हथियारों के जखीरे ने हिलाया पुलिस वालों का दिमाग

Bhind Katta Factory: पुलिस ने मौके से दो हथियार बनाने वाले आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना खेत मालिक मौके से फरार हो गया।

Bhind Katta Factory: मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस ने अवैध कट्टा फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री के साथ साथ दो आरोपियों को भी पकड़ा हैं।

भिंड पुलिस पुलिस अधीक्षक असित यादव के जानकारी अनुसार एक मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली थी कि बीजपुरी गांव के एक खेत में कुछ लोग अवैध कट्टे की फैक्ट्री चला रहे हैं।

Bhind Illegal Katta Factory

जिस पर तुरंत साइबर सेल और देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो खेत में अवैध कट्टे बना रहे थे‌। साथ ही उस खेत मालिक को भी पुलिस गिरफ़्तार करने के प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक असित यादव के अनुसार पकड़े गये दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और मूलतः अवैध कट्टे बनाने का ही काम करते थे। दोनों पर कई अपराध दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में गुड्‌डा उर्फ आलोक जाटव गदनपुरा दौहरा थाना जहानगंज जिला फरूख्खाबाद, और जुझार सिंह निवासी लालपुरा जिला मेनपुरी का रहने वाला है। वहीं बीजपुरी में जिसके खेत में ये कट्टा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उस आरोपी का नाम टप्पे सिंह उर्फ दिलीप भदौरिया बताया जा रहा है। जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी भिंड में पहले भी दो बार आ चुके हैं। इस बार पिछले 10 दिनों से यहां अवैध कट्टा फैक्ट्री संचालित कर रहे थे और प्रतिदिन दो अवैध देसी कट्टे बनाकर तैयार करते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे इन हथियारों को किसे बेच रहे थे या बेचने वाले थे।

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान करना स्थल से कट्टा फैक्ट्री में 315 बोर के 7 कट्टे और दो आधे बने हुए 315 बोर के कट्टे, दो ड्रिल मशीन, दो पकड़ मशीन (दबाने वाली) के साथ ही अलग-अलग तरह की मशीन और सामग्री बरामद की है। साथ ही देसी कट्टा बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो अलग-अलग तरह के लोहे की पत्तियां और पाइप और सामग्री बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+