Bhind News: भिंड में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के लेन का पुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की गर्लफ्रेंड से मिलने के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे की है, जब 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह बघेल उर्फ जीतू, जो लहार के साकेत नगर का निवासी था, अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव में चोर घुसने की अफवाह फैल गई, जिससे स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Mihona Girl boyfriend was killed by family members had gone to meet him late at night

जितेंद्र को बुरी तरह पीटे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों को मामले की जानकारी मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मिहोना पुलिस ने युवक के भाई के बयान के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई ने लगाए आरोप

युवक के भाई उपेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को छोटे भाई जितेंद्र को किसी ने फोन किया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। उपेंद्र भी उसके पीछे-पीछे आया और देखा कि जीतू सीधे लेन का पुरा गांव में एक घर में गया। यहां उसे घर के लोगों ने पकड़ लिया और बुरी तरह पीट दिया। उपेंद्र ने डर के मारे भागकर पुलिस को सूचना दी।

लड़की के परिवार के एक बुजुर्ग ने दावा किया कि युवक "गंदी नीयत" से घर में घुसा था। उन्होंने बताया, "रात के समय युवक हमारे घर में घुस आया था। मेरे लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मेरे लड़कों को पुलिस ने थाने ले लिया है।"

मिहोना थाना प्रभारी विजय केन ने कहा कि पुलिस को डायल 100 के जरिए सूचना मिली थी कि युवक गंभीर हालत में मिला है। पुलिस ने उसे रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+