Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhind news: 5 साल का बच्चा tuition पढ़ने गया था, पड़ोसी के कूलर में मिली लाश, तार से बंधे थे हाथ पैर

एसडीओपी अवनीश बंसल के अनुसार एक मासूम बच्चा था, जो ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था। जब यह घर वापस नहीं लौटा, तो उसे ढूंढा गया। उसका शव उनके पड़ोसी के घर में कूलर के अंदर से मिला है।

Bhind Tuition Cooler Corpse

Recommended Video

    भिंड: मासूम की हत्या का मामला आया सामने सूचना पर पहुंची पुलिस ,जांच में जुटी

    भिंड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार है। फिलहाल पुलिस अपराधी की तलाश में जुटी है। मासूम की हत्या कर उसका शव कूलर में छुपाया गया था। 5 वर्षीय मासूम की हत्या के बाद उसका शव कूलर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, मासूम बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    घटना जिले के रौन थाना एरिया की है। जानकारी के अनुसार, मासूम घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा।

    मासूम का शव पड़ोसी के घर में रखे कूलर में मिला है। मछंड़ चौकी के प्रभारी विवेक प्रभात ने जानकारी दी कि 5 वर्षीय मासूम बच्चा का एकांश बुधवार को करीब 3.30 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वो ट्यूशन नहीं पहुंचा। जब बच्चा तय समय में घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों को पता चला की मासूम बच्चा बुधवार को ट्यूशन के लिए क्लासरूम तक पहुंचा ही नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्चे के साथ ट्यूशन जाने वाले बच्चों से पूछताछ की। जिसमें जानकारी लगी की बच्चा पड़ोस में रहने वाले संतोष चौरसिया के घर गया था। उसके बाद वो ट्यूशन आया ही नहीं। शक के आधार पर पुलिस ने एकांश की तलाश संतोष चौरसिया के घर पर की तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। बच्चे का शव संतोष चौरसिया के घर के दूसरे मंजिल में रखे कूलर के अंदर मिला। बच्चे के हाथ-पैर तार से बांधे हुए थे। पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकाला।

    पुलिस ने जानकारी दी कि एकांश का शव संतोष चौरसिया के घर में रखे कूलर से बरामद किया गया है। लेकिन संतोष चौरसिया घर में नहीं था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एकांश के पिता का नाम सुनील तिवारी है। सुनील 4 भाई हैं। एकांश इन 4 भाइयों के बीच एकलौता बेटा था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से वारदात की जांच कर रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+