भिंड-मुरैना की धरती ने देश की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में देश भक्तों को पैदा किया: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज अपने निर्धारित 4 दिवसीय सघन दौरे के दूसरे दिन भिण्ड, अटेर, मेहगांव, अम्बाह, मुरैना पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों ने स्नहे और सम्मान के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। पटवारी ने कहा कि भिण्ड की जनता का जो प्यार, स्नेह और सम्मान मिला उससे मैं अभिभूत हुआ हूं।

पटवारी के साथ इस दौरान मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी सहित स्थानीय वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। अटेर पहुंचने पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे द्वारा श्री पटवारी का एक दर्जन जेसीबी मशीनों से फूलों की बौछार कर भव्य स्वागत किया गया।

land of Bhind-Morena contributed in large numbers to protect country Created patriots: Jitu Patwari

पटवारी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेसजनों का उत्साह और जोश बता रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह ''तैयार हैं हम।'' उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो परिणाम आये हैं उससे प्रदेश की जनता पूरी तरह हतप्रभ है। परिणामों से प्रशासन और मीडिया जगत भी अचंभित है। हम सभी मैं नहीं हम की भावना से मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। आदरणीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होने जा रही है सभी को मिलकर इस यात्रा को सफल और प्रभावी बनाना है। पार्टी संगठन की मजबूत के लिए एकजुटता और सामंजस्य बनाकर काम करें।

land of Bhind-Morena contributed in large numbers to protect country Created patriots: Jitu Patwari

पटवारी ने कहा कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निवीर योजना बंद की जायेगी। भिंड की धरती ने बड़ी तादाद में देशभक्तों देश की रक्षा के लिए पैदा किया है, यहां के नौजवान सबसे बड़ी संख्या में सेना में जाते है। लेकिन केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों के साथ छल किया है।

उन्होंने कहा कि मप्र सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना शुरु करनी चाहिए। ग्वालियर-चंबल में जयवर्धन सिंह बहुत सक्रिय हैं और इस क्षेत्र को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब मिलकर निभाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सरकार ने जो वादे किए थे, वे एक भी पूरे नहीं हुये। हमें विपक्ष की जिम्मेदारी मिली है और हम उसे पूरी निष्पक्षता के साथ निभाएंगे।

land of Bhind-Morena contributed in large numbers to protect country Created patriots: Jitu Patwari

पटवारी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में सरकार बनने के एक महीने बाद भी वचन पत्र की किसी भी बात पर अमल नहीं किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार का संचालन केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। सरकार ने धान खरीदी के लिए 3100 देने, गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा की, लेकिन उसपर भी अमल नहीं हुआ है। ऐसे में विपक्ष के तौर पर हमारा दायित्व है कि हम उन्हें वो बात याद दिलाते रहे। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की जनता के साथ छल किया है।

पटवारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में भिंड से कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस एकजुट है और पूरी दृढ़ता से आगामी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ना और मुख्यमंत्री किसी और को बनाना जनता के साथ धोखा है। जनता ने भोपाल से चलने वाली सरकार चुनी थी, दिल्ली से चलने वाली सरकार नहीं चुनी थी। यदि ऐसा ही रहा तो भाजपा राज में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें भी दिल्ली से ही संचालित होंगी और ये लोकतंत्र को राजतंत्र की ओर ले जाने वाले संकेत दिखाई देते है। इसलिए हम सभी का हमारा दायित्व है कि हम विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका का सही तरह के निर्वाहन कर जनता की आवाज को बुलंद कर उनके लिए न्याय की लड़ाई लडेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+