Bhind: एक्सेलरेटर पर पांव रखते ही सीधे गौरी सरोवर तालाब में समा गई कार, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Bhind car accident: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार के लेक में डूबने की पुष्टि की। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के साथ ही डीएसपी पूनम शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं।

Bhind car accident: भिंड जिले के गौरी सरोवर तालाब में एक तेज रफ्तार कार पलटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना में कार ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कार में मौजूद अन्य दो लोगों को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक्सीडेंट सोमवार और मंगलवार की देर रात का है। [वीडियो नीचे है]
सोमवार की रात को राहुल दोहरे अपने दो मित्रों के साथ ओमनी कार में सवार होकर गौरी सरोवर के किनारे से जा रहे थे। तभी कार सवार राहुल नियंत्रण खो गया और कार पेज स्पीड से भागती हुई गौरी सरोवर में समा गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि सरोवर के पास पहुंचकर कार पहले धीमी हुई। फिर अचानक तेज स्पीड से कार सरोवर तलाब में समा गई।
कार हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंच गई। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को क्रेन के साथ गौरी सरोवर पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से गौरी सरोवर में गिरी हुई कार को बाहर निकाला। कार में सवार राहुल दौहरे की मौत हो चुकी थी। जबकि उसके दो अन्य साथी को एसडीआरएफ़ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
डीएसपी पूनम थापा ने जानकारी दी कि घटना की जांच की जाएगी। एक्सीडेंट में जो दो लोग बचे हैं। वे अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनके होश में आने पर आगे की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications